जन्मदिन से पहले जोधपुर पहुंचे आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, वेडिंग वेन्यू तारीख का होगा ऐलान !
बीते दो साल से ये खबर कई दफा सामने आ चुकी है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक जल्द शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में ये रिपोर्ट सामने आयी थी कि साल 2021 के अंत तक रणबीर और आलिया शादी कर लेंगे। दोनों का परिवार भी इसे लेकर हामी भर चुका है।
फिलहाल जैसे ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ जोधपुर के लिए निकले तो शादी की चर्चा फिर तेज होने लगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक साथ जोधपुर एयरपोर्ट के बाद देखा गया। आलिया भट्ट ने जींस और क्राॅप टॅाप के साथ जैकेट पहना हुआ है। रणबीर कपूर ने ब्राउन रंग का आउटफिट।

लोकप्रिय फोटोग्राफर विरल भयानी ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो और तस्वीरों को देखने के बाद कई यूजर्स ने लिखा है कि रणबीर और आलिया एक साथ अपनी शादी का वेन्यू देखने के लिए गए हैं। दूसरी तरफ 28 सितंबर को रणबीर कपूर का जन्मदिन भी है। ऐसे में आलिया और रणबीर एक साथ इस खास दिन को निजी तौर पर मनाने के लिए जोधपुर पहुंच चुके हैं।

लॅाकडाउन ना होता तो शादी का प्लान सील
आपको बता दें कि रणबीर और आलिया की शादी अभी तक ना होने के पीछे की वह लॅाकडाउन भी है। राजीव मंसद के इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने ये कहा था कि अगर लॅाकडाउन ना होता तो शादी का प्लान सील हो चुका होता। रणबीर ने ये भी कहा था कि वो अपनी जिंदगी के इस गोल को जल्द पूरा करना चाहते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को साल 2018 के पहले से डेट कर रहे हैं। इसके पीछे की एक वजह ब्रह्मास्त्र फिल्म भी है।

परिवार भी है तैयार रणबीर-आलिया की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के कुछ समय बाद से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दोस्ती गहरी हुई अब उनका रिश्ता शादी तक पहुंच गया है। खुद ऋषि कपूर भी रणबीर और आलिया भट्ट के शादी के लिए हामी भर चुके थे। वो चाहते थे कि रणबीर और आलिया की शादी जल्द हो जाए।

नीतू कपूर ने माना आलिया को बहू
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी एक बार इंटरव्यू में कहा था कि मां अपनी बहू को लाड़-प्यार से बिगाड़ देंगी। अपनी मां नीतू को अच्छी सास भी बताया था।शादी से पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ मिलकर अपना नया घर भी बना रहे हैं। आलिया भट्ट और नीतू कपूर कई दफा इस घर के चल रहे काम को देखने के लिए पहुंचती हैं।


Click it and Unblock the Notifications