'ब्रह्मास्त्र' रिलीज नहीं हुई और रणबीर-आलिया ने शुरु कर दी 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग- जानिए Details
Recommended Video
सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो आपको चौंकाने के लिए काफी है। दरअसल अभी इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है और निर्माताओं ने ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग शुरु कर दी है। इस बात को लेकर बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में काफी ज्यादा चर्चा है। अगर ऐसा है तो ये फिल्म निर्माताओं के लिए किसी रिस्क से कम नहीं है।
खबर आई है कि फिल्म के लोगो और रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक को देखकर लोगों की धमाकेदार प्रतिक्रिया के बाद इस फैसले को लिया गया है। बात करें कुछ रोचक तथ्यों पर तो ब्रह्मास्त्र का नाम पहले ड्रैगन था..

लेकिन फिल्म के नाम को भारतीय दर्शकों से कनेक्ट करने के लिए बदल दिया गया। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स इस फिल्म के पीछे काफी मेहनत कर रही है।
फिल्म में रणबीर कपूर शिवा और आलिया भट्ट ईशा के किरदार में दिखाई देंगे। उनके नाम सुनकर ही लोगों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर कह डाला है। अब देखना ये है कि फिल्म के पीछे का ये विश्वास लोगों तक पहुंचता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications