ब्रह्मास्त्र के आखिरी शेड्यूल के लिए इस जगह पहुंचेगे आलिया और रणबीर, जल्द खत्म होगी शूटिंग!

अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी समय से चर्चा है। ये उन फिल्मों में एक है जो कि कई सालों से बन रही है लेकिन किसी ना किसी कारण पूरी नहीं हो पाई है। कई बार ये फिल्म शुरु हुई लेकिन पूरी नहीं हुई। इसके बाद कोरोना का के दौरान फिल्म प्रभावित हो गई। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है। इस फिल्म के आखिरी हिस्से को शूट करने के लिए पूरी स्टारकास्ट बुडापेस्ट पहुंचेगी।

बुडापेस्ट हंगरी की राजधानी है और वहीं पर इसकी शूटिंग होने वाली है। इस फिल्म की बात की जाए तो इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आने वाली हैं।

ranbir kapoor, alia bhatt, brahmastra, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, ब्रह्मास्त्र

बताया जा रहा था कि ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट का ऐलान करने के लिए फिल्ममेकर्स ने ग्रैंड प्लानिंग की है और उन्होंने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। बता दें ब्रह्मास्त्र को कई पार्ट में बनाया जाएगा।

कहा जा रहा है कि ये इस फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट है। जिसका बजट 300 करोड़ से भी ज्यादा का रहा है। आलिया भट्ट सिनेमाघरों में इस साल गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ दस्तक देंगी।

इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है और कैमियो में अजय देवगन भी दिखेंगे। रणबीर कपूर की बात करें तो कुछ समय से लगातार वो फिल्म शमशेरा को लेकर भी चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X