'ब्रह्मास्त्र' जल्द OTT पर होगी रिलीज! जानिए कहां देख पाएंगे आप यह फिल्म, पढ़ें पूरी डीटेल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके बाद अब तक लगातार फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। यह अब हिट फिल्म की श्रेणी में भी आ चुकी है। फिल्म ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 260 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 400 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
फिल्म के ओटीटी रिलीज से जुड़ी अब बड़ी अपडेट सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अक्टूबर में ओटीटी पर रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म के राइट्स को भारी रकम के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार को बेचे गए हैं। ऐसे कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं हॉटस्टार शुरुआत से फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म कैंपेन का पार्टनर रहा है।

साथ ही ऐसी खबरें भी आई हैं कि करण जौहर और अमेजन प्राइम की भी डील हुई है और फिल्म के राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को मिले हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बात की आधिकारिक घोषणा भी बहुत जल्द की जाएगी। हालांकि, अक्टूबर में यह फिल्म कब ओटीटी पर आएगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं शेयर की गई है।
'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर किया है। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन नजर आए हैं। फिल्म के दूसरे भाग पर भी अयान मुखर्जी काम शुरू कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











