शादी से पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बनवा रहे आलीशान घर, मां नीतू के साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे-PICS!
हाल में ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्पॉट किया गया। रणबीर कपूर और आलिया संग नीतू कपूर भी नजर आईं। ये तीनों अंडर कंस्ट्रक्शन बन रही बिल्डिंग का मुआयना लेने पहुंचे। पिछले साल से इस घर का काम चल रहा है। इन तस्वीरों के सामने आने से पहले चर्चा शुरू हो गई कि शादी करने से पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपना घर बनवाना चाह रहे हैं। घर बनाने के बाद घर बसाने पर दोनों का विचार विमर्श चल रहा है।
इस नए बन रहे बंगले का नाम रणबीर कपूर अपने दादा दादी यानी राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा कपूर के नाम पर रखा है। रणबीर पुराने बंगले को तोड़वा कर नई बिल्डिंग बनवा रहे हैं। इस घर का काम कहां तक और कितना पूरा हुआ, इस बारे में जानने रणबीर कपूर आलिया भट्ट संग पहुंचे।
कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया चाहते हैं कि शादी से पहले इस बंगले का काम पूरा हो जाए। खबरें तो ये भी हैं कि शादी के बाद दोनों इस घर में भी शिफ्ट हो सकते हैं। खैर इस तरह की जानकारी स्टार्स ने अभी तक शेयर नहीं की है।

आलिया के पास है खुद का घक
कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने मुंबई के जुहू इलाके में नया घर खरीदा था। जिसकी कीमत 13 करोड़ बताई जाती है।

आलिया रणबीर की शादी
बीच में खबरें आई थीं कि अगर पिछले साल कोरोना न होता तो रणबीर और आलिया शादी कर चुके होते। लेकिन कोरोना के चलते दोनों ने शादी टाल दी थी।

क्या इस साल करेंगे आलिया और रणबीर कपूर शादी
चर्चा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल शादी कर सकते हैं। इस साल वरुण धवन ने भी गर्लफ्रेंड नताशा संग शादी की थी। अब रणबीर और आलिया की शादी पर लोगों की नजरें हैं।

हाल में ही रणबीर कपूर के चाचा का हुआ निधन
कुछ दिन पहले ही रणबीर कपूर के चाचा राजीव कपूर का निधन हो गया। जिसके बाद तुरंत आलिया भट्ट भी अपनी वेकेशन छोड़ मुंबई पहुंची और रणबीर कपूर के परिवार के साथ नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications











