अनुष्का-विराट की राह पर चले रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, पैपराजी को दिखाई बेटी राहा की तस्वीर लेकिन...

ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-show-their-daughter-raha-pic-to-the-media-but-request-not-to-click-pics

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर पिछले साल 6 नवंबर को सबसे बड़ी खुशी ने दस्तक दी। आलिया भट्ट ने बेटी राहा को जन्म दिया और कपूर परिवार में चारों तरफ खुशियां ही खुशियां छा गई। राहा फिलहाल 2 महीने की हैं और रणबीर-आलिया के फैंस उनकी पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रणबीर-आलिया करीना कपूर की राह पर चलेंगी और बेबी को मीडिया और कैमरे से नहीं छिपाएंगी।

लेकिन, अब आखिरकार सच्चाई सामने आ गई है। दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरह 'नो फोटो पॉलिसी' को फॉलो करने का फैसला किया है। हालांकि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी राहा की तस्वीर पापाराजी को दिखाई। साथ ही उन्होंने पापाराजी के साथ एक गेट टुगेदर भी किया।

इस दौरान रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा नीतू कपूर भी मौजूद थीं। तीनों ने फोटोग्राफर्स से ढेरों बातें की और साथ ही, उनसे अनुरोध किया कि वे उनकी बेटी राहा कपूर की तस्वीरें क्लिक न करें। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस दौरान पापाराजी फोटोग्राफर्स को राहा की तस्वीरें भी दिखाई।

लेकिन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस को फिलहाल राहा की पहली झलक पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस दौरान खुद नीतू कपूर भी मौजूद थीं। उन्होंने भी पापाराजी का अभिवादन किया और बातचीत की।

मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है- 'रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल अपनी खूबसूरत बेटी राहा कपूर का स्वागत किया है। आज यह कपल पापाराजी से निजी तौर पर अनुरोध किया कि हम उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक नहीं करें। सच में यह रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी के लिए सही फैसला लिया है।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X