..................... रणबीर कपूर - आलिया भट्ट ने साथ में शूट किया एड | Ranbir Kapoor and Alia Bhatt shoot for a commercial together, see pics - Hindi Filmibeat

श्रद्धा कपूर को दिल्ली में छोड़ रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ की शूटिंग, वायरल तस्वीरें

रणबीर कपूर, दिल्ली में श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी तरफ, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी, तीन शिफ्ट में काम करके पूरा करने में जुटी हुई हैं।

लेकिन इस बीच, आलिया ने अपने काम से छुट्टी ली और रणबीर कपूर भी दिल्ली से मुंबई वापस आते दिखे। कारण अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में दिखाई दे रहा है।

ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-shoot-for-a-commercial-together-see-pics

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक साथ एक कॉमर्शियल शूट किया है। अब ये विज्ञापन किस कंपनी के लिए है, ये तो फिलहाल नहीं बताया जा सकता है लेकिन रणबीर और आलिया की तस्वीरें देख फैन्स काफी खुश हैं।

गौरतलब है कि रणबीर और आलिया भट्ट, सबसे पहले एक साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देने वाले थे लेकिन वो फिल्म पोस्टपोन होती गई और उससे पहले ये स्टार कपल, चिप्स कंपनी Lays और फ्लिपकार्ट के विज्ञापन में साथ दिखाई दिया।

वैसे रणबीर और आलिया बॉलीवुड के पहले कपल नहीं है जिन्होंने साथ में विज्ञापन किए हैं।

विराट कोहली - अनुष्का शर्मा

विराट कोहली - अनुष्का शर्मा

विराट और अनुष्का का ये मान्यवर - मोह का एड तो जैसे उनकी शादी का प्री वेडिंग फोटोशूट था। ये एड काफी ज़्यादा फेमस था और पहली बार फैन्स ने विराट और अनुष्का को इस अवतार में देखा था। इससे पहले दोनों एक शैंपू का एड साथ कर चुके थे।

रणवीर सिंह - दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह - दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी हाल ही में जियो के एक एड में दिखाई दिए। इसी एड में वत्सल सेठ और इशिता दत्ता भी दिखाई दिए थे।

सैफ - करीना

सैफ - करीना

सैफ अली खान और करीना कपूर खान भी एक साथ कई एड में दिखाई दे चुके हैं।

अक्षय कुमार - ट्विंकल खन्ना

अक्षय कुमार - ट्विंकल खन्ना

पीसी चंद्रा ज्वेलर्स के एड में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की केमिस्ट्री देखकर हर किसी का दिल उन पर आ गया।

अमिताभ बच्चन - जया बच्चन

अमिताभ बच्चन - जया बच्चन

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की केमिस्ट्री इस उम्र में भी कितनी शानदार है ये तो तनिष्क के इस एड से ही पता चल गया था।

अभिषेक - ऐश्वर्या

अभिषेक - ऐश्वर्या

जो बीवी से करे प्यार वो प्रेसटीज से कैसे करे इनकार। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री कूकर के एड में भी शानदार थी।

शाहरूख - गौरी

शाहरूख - गौरी

शाहरूख खान और गौरी खान के इस एड में केमिस्ट्री कम और क्लास ज़्यादा था।

अजय - काजोल

अजय - काजोल

अजय देवगन और काजोल भी लाइफबॉय के एड में एक साथ दिखाई दिए।

बिपाशा - करण

बिपाशा - करण

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी एक साथ कंडोम का एक एड कर चुके हैं। और उनकी केमिस्ट्री देख लोग बस उफ्फ कर के रह गए।

अरबाज़ - मलाईका

अरबाज़ - मलाईका

अरबाज़ खान और मलाईका अरोड़ा का बेहद हॉट कॉफी एड सबको याद है। इस प्रिंट एड ने इतनी सुर्खियां बटोरी थीं कि इसे बैन कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X