रणबीर कपूर ने किया आलिया भट्ट को Kiss, दीवार पर टंगी फोटो में दिखा रणबीर का रोमांस

बॉलीवुड के रियल लाइफ कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फैंस को इंतजार है। कई दिनों से ये चर्चा हो रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। रणबीर और आलिया के फैंस भी इसे लेकर उत्साहित हैं। इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस ने एक फोटो लीक किया है।

जहां पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। रणबीर कपूर इस तस्वीर में आलिया भट्ट पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। रणबीर कपूर इस फोटो में आलिया भट्ट को किस करते हुए दिख रहे हैं।

Ranbir Kapoor , Alia Bhatt

इस तस्वीर में हालांकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। लेकिन एक तस्वीर से ये साफ हो रहा है कि इस फोटो में जो दो लोग साथ दिख रहे हैं वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ही हैं।

फोटो फ्रेम में रणबीर और आलिया

फोटो फ्रेम में रणबीर और आलिया

आलिया भट्ट की स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में आलिया भट्ट अपने घर पर एक दीवार के सामने पोज देकर खड़ी हुई हैं। आलिया भट्ट इस फोटो में काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन सभी की नजर आलिया भट्ट के पीछे दीवार पर लगी हुई फोटो पर जा रही है। जहां पर रणबीर कपूर के पैर के पास आलिया भट्ट बैठे हुए नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की रोमांटिक फोटो

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की रोमांटिक फोटो

आलिया भट्ट कैमरे पर देख रही हैं। आलिया भट्ट के माथे पर रणबीर कपूर किस कर रहे हैं। दीवार पर फ्रेम में टंगी हुई इस फोटो पर सभी की नजर गई। आलिया और रणबीर कपूर के फैंस ने इस तस्वीर को जूम करके वायरल कर दिया है। आलिया भट्ट इन फोटोज में काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। आलिया भट्ट ने जैकेट, शॅार्ट्स और हाई बूट्स पहन कर रखा है। दोनों किसी जगह पर सीढ़ियों पर बैठे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और आलिया की ये फोटो रणथम्बौर नेशनल पार्क ट्रिप के समय की है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रोमांस

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रोमांस

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नए साल के जश्न के लिए वहां पर गए थे। इस ट्रिप में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने पूरे परिवार के साथ गए थे। रणबीर और आलिया के साथ नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, सोनी राजदान और शाहीन राजदान भी फैमिली ट्रिप का हिस्सा थे। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक नए घर की भी प्लानिंग कर रहे हैं। इस घर में एक साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ सिफ्ट हो सकते हैं।

साल के अंत में होगी रणबीर और आलिया की शादी?

साल के अंत में होगी रणबीर और आलिया की शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और आलिया भट्ट इस साल के अंत तक आलीशान तरीके से शादी कर सकते हैं। रणबीर और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ कई बार रोमांटिक पोज देते हुए दिख चुके हैं। इसकी एक झलक पर्दे पर भीब्रह्मास्त्र में दिखाई देगी। रणबीर और आलिया भट्ट पहली बार इस फिल्म में एक साथ नजर आयेंगे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के करीब आए थे। तीन साल से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X