रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बताया, क्या हैं उनके 'लकी चार्म'- मजेदार वीडियो
Recommended Video
सोनम कपूर और दुलकर सलमान खान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' की रिलीज से पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक वीडियो शेयर किया है। जहां दोनों सितारों ने अपने लकी चार्म को लेकर बातें शेयर की हैं। यह काफी मजेदार है। सोनम ने दोनों के वीडियो को शेयर करते हुए धन्यवाद किया है। बता दें, द जोया फैक्टर 20 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है। यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो क्रिकेट टीम के लिए लकी साबित होती है।
सोनम कपूर ने खुद भी इंटरव्यू में कहा था कि, हां वो लकी चार्म वैगेरह में विश्वास रखती हैं। सोनम ने कहा - सच कहूं तो मैं भी थोड़ी अंधविश्वासी हूं। काली बिल्ली का रास्ता काटना, नींबू मिर्ची, काले कपड़े पहनना - कहीं न कहीं इन बातों को सभी मानते हैं। लेकिन मेरा यह सोचना है कि कभी किसी बात को लेकर इतना अंधविश्वास नहीं होना चाहिए कि जिससे आपको या दूसरों को नुकसान हो।

बहरहाल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के चकी चार्म कुछ मजेदार हैं। रणबीर ने बताया कि उनके दो लकी चार्म थे। पहला- स्कूल के समय उनका लकी चार्म मेल ट्रक होता था, जिसे देखने के बाद वह अपनी फिंगर्स क्रॉस कर लेते थे और उसे तब तक नहीं खोलते थे जब तक उन्हें रास्ते में तीन ब्लैक कार नहीं दिख जाती। रणबीर ने कहा- इससे मेरी हर विश पूरी होती थी। जब इस तरीके से मेरी विश नहीं होने लगी, तो मैंने फिंगर्स क्रॉस करना छोड़ दिया।
वहीं, दूसरी लकी चार्म है नंबर 8। रणबीर ने कहा, मुझे नहीं पता कैसे शुरू हुआ और मेरी मां की बर्थडे भी 8 जुलाई को आता है। मैं जब भी फिल्म, मीटिंग के लिए जाते हूं तो यदि 8 नंबर वाली गाड़ी दिख जाती है तो मैं खुश हो जाता हूं।
वहीं, आलिया भट्ट ने बताया कि उन्हें जब भी कुछ चाहिए होता है तो वह अपने बाथरूम में शीशे के सामने उसके बारे में ऐक्ट करती हैं, जिसके बाद चीजें सच हो जाती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मान लीजिए उन्हें ऑस्कर चाहिए तो वह बाथरूम में शीशे के सामने ऐसे ऐक्ट करेंगी जैसे उन्होंने अवॉर्ड जीत लिया है और इसके लिए अक्सेप्टेंस स्पीच देंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह वह यूनिवर्स में एनर्जी भेजती हैं ताकि उनकी विश पूरी हो।


Click it and Unblock the Notifications