Pic Of The Day: रणबीर और आलिया का ब्रह्मास्त्र शूट, रणबीर को देख सब हैं परेशान
Recommended Video
Alia Bhatt & Ranbir Kapoor reach Manali for Brahmastra shoot,pics go viral | FilmiBeat
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, आज ब्रह्मास्त्र की शूटिंग करने के लिए मनाली पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत हुआ और दोनों ही पहाड़ी अंदाज़ में शॉल ओढ़े दिखे। लेकिन फैन्स, रणबीर कपूर को देखकर चिंता में पड़ गए।
दरअसल, हुआ यूं कि रणबीर कपूर के कंधों पर बंधा एक स्लिंग। रणबीर कपूर के हाथों में चोट लगी हुई थी जिसे सपोर्ट करने के लिए उन्होंने ये स्लिंग बांधा हुआ था।

इसके बाद फैन्स ट्विटर पर उनसे सवाल पूछने लगे कि आखिर चोट कैसे लगी। कुछ ने उनसे पूछा कि क्या फुटबॉल खेलते वक्त चोट लग गई?
रविवार को फुटबॉल मैच के दौरान, रणबीर कपूर, केला खाते दिखे थे। तो फैन्स ने उनसे यहां तक पूछा कि क्या छिलके पर फिसल कर गिर गए।
खैर, बाकी फैन्स इसलिए ही खुश हैं कि रणबीर और आलिया को जल्दी ही एक साथ स्क्रीन पर देखने को मिलेगा।
pic of the day ranbir kapoor alia bhatt brahmastra shooting रणबीर कपूर आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र शूटिंग


Click it and Unblock the Notifications