भावुक महेश भट्ट को रणबीर कपूर ने प्यार से लगाया गले, देखिए दामाद-ससुर की सबसे प्यारी फोटो
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद दो परिवार एक हो गया है। भट्ट परिवार और दूसरा कपूर परिवार। रणबीर कपूर से शादी के बाद आलिया भट्ट कपूर परिवार की बहू बन गईं। रणबीर कपूर बन गए हैं भट्ट परिवार के दामाद। शादी के बाद अपने दामाद रणबीर कपूर के साथ ससुर महेश भट्ट की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में रणबीर कपूर को प्यार से गले लगाते हुए आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर इस तस्वीर में हल्की सी स्माइल के साथ नजर आ रहे हैं। रणबीर और महेश भट्ट दोनों ही सफेद रंग का कुर्ता पहन रखा है। इस फोटो को पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

रणबीर कपूर और महेश भट्ट फोटो
पूजा भट्ट ने लिखा है कि जब दिल से सुनने और बोलने की क्षमता हो तो शब्दों की जरूरत किसे है? पूजा भट्ट ने रणबीर और महेश भट्ट की साथ में दो फोटो शेयर की हैं।

महेश भट्ट के हाथ में रणबीर और आलिया का नाम
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की ऐसी ही कई तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है। इन सभी अनदेखी तस्वीरों को फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।महेश भट्ट की एक और फोटो सामने आयी थी, जहां पर उन्होंने अपने हाथ में आलिया और रणबीर का नाम लिखवाया था।

रणबीर-आलिया का रोमांस शादी के बाद
रणबीर कपूर और आलिया ने 14 अप्रैल को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की। शादी की सभी रस्में घर में ही पूरी हुईं। शादी के बाद रणबीर और आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की।


Click it and Unblock the Notifications











