जोधपुर वेकेशन से Leak रोमांटिक फोटो, लेटे हुए रणबीर कपूर के पास नजर आयीं आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की गिनती बॅालीवुड की सबसे लोकप्रिय और हॅाट जोड़ी में होती हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कई बार परिवार के साथ सेलिब्रेशन करते हुए तो कई दफा एक दूसरे को समय देते हुए खास वेकेशन प्लान कर एक साथ निकल लेते हैं। इस बार भी ऐसा हुआ, जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक साथ जोधपुर जाने का फैसला लिया।
रणबीर कपूर के जन्मदिन को स्पेशल बनाते हुए आलिया भट्ट ने उनके लिए एक खास पोस्ट लिखकर उन्हें अपनी जिंदगी बता दिया। जाहिर सी बात है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब खुले तौर पर एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार कर चुके हैं।

रणबीर कपूर ने ये भी कहा था कि अगर लॅाकडाउन नहीं होता तो वह शादी कर चुके होते। वहीं इंटरनेट पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के स्पेशल डेट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को देख कर लगता है कि दोनों एक दूसरे के साथ खास समय के लिए जोधपुर आए थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लीक फोटो
जहां दोनों को एक साथ अकेले में समय मिल सके। इस तस्वीर से पहले खुद आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी। आलिया भट्ट का रणबीर कपूर के लिए इतना प्यार देख समझ आता है कि दोनों का रिश्ता जल्द शादी तक पहुंचने वाला है। इसके साथ रणबीर कपूर औऱ आलिया भट्ट के फैंस ने रोमांटिक डेट की कुछ और भी तस्वीरें शेयर की हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रोमांस
इन तस्वीरों में रणबीर कपूर लेटे हुए और आलिया उनकी तरफ देखते हुए कुछ बोलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य फोटो में रणबीर कपूर लेटे हुए हैं और आलिया भट्ट उनकी तरफ कुछ लेकर आ रही हैं। इन दोनों ही फोटो को खबरों से लेकर इंटरनेट तक देखा जा रहा है।

आलिया और रणबीर की जल्द होगी शादी
बता दें कि अपने जन्मदिन के 2 दिन पहले ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ जोधपुर पहुंचे। इसी के बाद ये खबर भी सामने आने लगी थी कि दोनों अपनी शादी का वेन्यू देखने के लिए जोधपुर आए हैं। फिर ये सामने आया कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अकेले में जन्मदिन का सेलिब्रेशन करना चाहते थे। जहां दोनों एक दूसरे के साथ रह सकें।


Click it and Unblock the Notifications