Pics: 2022 का स्वागत यूं कर रहे हैं रणबीर - आलिया, जानिए 2021 में लगभग 3 शादियां के अलावा क्या किया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नए साल का स्वागत करने के लिए छुट्टियों पर निकल चुके हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर तस्वीरों में कैद किया गया। जहां रणबीर आसानी से मान गए वहीं आलिया को तस्वीरों के लिए काफी मनाना पड़ा। हालांकि, जैसे ही कैमरामैन ने आलिया को RRR कहना शुरू किया, वो हंस पड़ीं।

आलिया भट्ट को उनकी फिल्म RRR के लिए काफी तंग किया जा रहा है। एक शो में कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि आपने स्क्रिप्ट भी सुनी थी कि बस RRR सुनकर ही हां कर दिया।

ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-jet-off-for-new-year-holiday-see-pics-got-almost-married-thrice-in-2021

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले तीन सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 2021 की शुरूआत भी उन्होंने परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर की थी। लेकिन इस बार 2022 का स्वागत दोनों प्राईवेट हॉलीडे पर एक साथ करेंगे। वैसे जानिए रणबीर और आलिया के लिए कैसा गया साल 2021।

आखिरकार आई पहली फिल्म की खबर

आखिरकार आई पहली फिल्म की खबर

आखिरकार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज़ डेट का एलान एक टीज़र के साथ कर दिया गया है। फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज़ हो रही है। ब्रह्मास्त्र के टीज़र लॉन्च के दौरान, फैन्स ने रणबीर से पूछा कि वो शादी कब कर रहे हैं और रणबीर ने ये सवाल तुरंत आलिया से पूछ लिया। वहीं रणबीर ने आलिया से ये भी पूछा कि ये RRR में R क्या है। दोनों की केमिस्ट्री के फैन्स अभी से कायल हो चुके हैं।

पहन ली अंगूठी

पहन ली अंगूठी

आलिया भट्ट ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जहां उनका चेहरा छिपा हुआ था और उनके हाथ में एक अंगूठी दिखी थी जिस पर 8 अंक बना हुआ था। 8 रणबीर कपूर का लकी नंबर है और जब इसे आलिया के हाथों में देखा गया तो फैन्स इस बात से काफी खुश दिखे कि अब आलिया और रणबीर की किस्मत साथ में जुड़ चुकी है। फैन्स को उनकी ये तस्वीर काफी पसंद आई थी।

दिवाली पर मिला तोहफा

दिवाली पर मिला तोहफा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने दिवाली पर अपनी तस्वीरों के साथ फैन्स को चौंका दिया। आलिया ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं और फैन्स ने इन तस्वीरों का काफी पसंद किया। काम की बात करें तो 2022 में आलिया भट्ट जहां अपनी फिल्म गंगूबाई, ब्रह्मास्त्र और RRR के प्रमोशन में व्यस्त रहेंगी वहीं दूसरी तरफ वो अपनी बाकी दो फिल्म रॉकी - रानी की प्रेम कहानी और जी ले ज़रा की शूटिंग भी शुरू कर देंगी। इन फिल्मों के कारण आलिया के पास ज़रा भी वक्त नहीं बच रहा है।

रणबीर कपूर का जन्मदिन

रणबीर कपूर का जन्मदिन

आलिया और रणबीर ने साथ में रणबीर का जन्मदिन, जोधपुर में मनाया जहां से ये तस्वीरें आलिया ने शेयर कीं। 2022 में रणबीर कपूर के काम की बात करें तो इस साल रणबीर कपूर अपनी फिल्म शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन और बाकी दो फिल्म लव रंजन की फिल्म और एनिमल की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। हालांकि, फैन्स को केवल इनकी शादी का इंतज़ार है।

तीन बार होते होते रह गई शादी

तीन बार होते होते रह गई शादी

इस साल फैन्स और मीडिया ने तीन अलग अलग तारीखों पर रणबीर और आलिया की शादी करवाने का फैसला किया। लेकिन इन तारीखों पर रणबीर और आलिया शादी करने के लिए राज़ी नहीं हुए। पहले दोनों 8 - 10 फरवरी के बीच फ्रांस में शादी करने वाले थे। फिर मई - जून और इसके बाद नवंबर - दिसंबर में। इसके बाद ये डेट आगे बढ़कर 2022 के वैलेंटाईन डे और फिर मई - जून तक भी पहुंची।

काफी समय बिताया साथ

काफी समय बिताया साथ

लॉकडाउन में रणबीर और आलिया ने काफी समय साथ बिताया है और रणबीर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान ये हिंट ज़रूर दिया है कि वो जल्दी ही शादी कर सकते हैं। रणबीर और आलिया, लॉकडाउन के दौरान, एक ही साथ समय बिताते दिखे। आलिया की मां सोनी राज़दान ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि आलिया उनके साथ नहीं रह रही हैं। वहीं आलिया का स्वागत कपूर परिवार में ज़ोर शोर से किया जा चुका है। रणबीर की मां आलिया को अपनी दुनिया बताती हैं।

2023 तक के लिए टल चुकी है शादी

2023 तक के लिए टल चुकी है शादी

खबरों की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक बार फिर से अपनी शादी 2023 तक के लिए टाल दी है।इस शादी के टलने के लिए चार अहम कारण हैं - पहला ये कि 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पास काम ही काम है और शादी करने की फुर्सत नहीं है। मान लीजिए शादी हो भी जाए तो दोनों छुट्टियों पर नहीं जा सकते हैं। सितंबर 2022 में रिलीज़ हो रही है और दोनों उससे पहले शादी नहीं करना चाहते हैं। रणबीर और आलिया एक destination वेडिंग चाहते हैं और कोरोना के कारण, ये फिलहाल थोड़ी मुश्किल हो जा रही है।इसके अलावा चौथा कारण है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया घर जो अभी भी बन ही रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X