स्टेडियम में रोमांटिक हुए आलिया और रणबीर, मैच के बाद बीच मैदान में क्यूट कपल ने किया कुछ ऐसा कि..

ranbir kapoor, alia bhatt

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जब भी साथ नजर आते हैं फैंस इनको देखकर काफी खुश होते हैं। इस वक्त प्यारे से कपल का एक वीडियो सीधे स्टेडियम से वायरल हो रहा है जहां दोनों एक फुटबॉल मैच के लिए पहुंचे थे। दोनों सितारों ने इस दौरान मुंबई सिटी एफसी, रणबीर की सह-स्वामित्व वाली टीम के लिए चियर किया था और रविवार को मुंबई इंडियन सुपर लीग में उनकी टीम ने केरला ब्लास्टर्स को हराया था।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें सीधे स्टैंड से वायरल हुईं जहां से दोनों को मैच देखते देखा गया। इसके बाद आलिया और रणबीर एक दूसरे का हाथ पकड़कर मैदान में भी पहुंचे और प्लेयर्स को उनकी जीत के लिए बधाई दी।

लुक्स की बात करें तो रणबीर अपनी नीली टीम जर्सी और डेनिम्स में थे और एक टोपी भी पहनी हुई थी, जबकि आलिया भट्ट एक काले रंग की जैकेट और डेनिम में थी और उनके बाल बस एक पोनीटेल में बंधे थे।

मैच के बाद उन्हें मैदान पर टहलते, खिलाड़ियों से मिलते और कैमरे को पोज देते देखा गया। जिस तरह से दोनों ने खिलाड़ियों का वहां सपोर्ट किया वो काफी शानदार है और लगातार सोशल मीडिया पर उनको लेकर चर्चा हो रही है।

वर्कफ्रंट पर आलिया भट्ट की बात करें तो वो करण जौहर की 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' और उनकी हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आएंगी। इसके अलावा सुपरस्टार रणबीर अगली बार लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार और संदीप रेड्डी वांगा की गैंगस्टर ड्रामा एनिमल में दिखाई देंगे।

दोनों काफी समय से फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन इस साल इन दोनों सितारों को अपनी अपनी फिल्म से धमाका करते देखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X