रणबीर और आलिया DUMB हैं, सेक्स पर बात करेंगे लेकिन देश पर नहीं - कंगना रनौत
कंगना रनौत ने एक बार फिर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बुरी तरह लताड़ दिया है। हाल ही में कंगना ने कहा था कि उन्हें बड़ी दिक्कत है कि आजकल के सितारे देश से जुड़े मुद्दों पर बात करने से कतराते हैं जबकि ये हमारी ज़िम्मेदारी है। अब मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत से मयंक शेखर ने साफ पूछा कि आप सबको टार्गेट क्यों करती रहती हैं।
कंगना ने साफ जवाब दिया कि रणबीर कपूर 37 साल के हैं, वो युवा कहते हैं खुद को? आलिया भट्ट 27 साल की हैं, इस उम्र में मेरी मां के तीन बच्चे थे। तो ये लोग बच्चें हैं कि DUMB (बेवकूफ) हैं कि क्या हैं, मुझे तो समझ ही नहीं आता है। ये लोग नेशनल टीवी पर ये बातें कर सकते हैं कि कौन किसके साथ सेक्स कर रहा है लेकिन देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय नहीं देंगे क्योंकि वो इनका निजी मामला है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले, रणबीर कपूर के एक पुराने इंटरव्यू पर कंगना ने रणबीर को आड़े हाथ लिया था। इस इंटरव्यू में रणबीर कपूर कह रहे थे कि मेरे घर में बिजली, पानी आता है। मेरे घर में सब ठीक है तो मैं क्यों राजनीति के बारे में बात करूं। रणबीर ने ये भी कहा था कि वो आलीशान ज़िंदगी जीते हैं और खुश हैं, इसलिए उन्हें किसी से कोई दिक्कत नहीं है।

रणबीर के इस इंटरव्यू पर कंगना ने रणबीर को धोते हुए कहा था कि ऐसे नहीं चलता है। बात करना आपकी ज़िम्मेदारी है। कंगना ने रणबीर पर निशाना साधते हुए कहा था कि इस देश की वजह से आपका घर है। ये देशवासियों का पैसा है जिससे आप मर्सिडीज़ गाड़ी में घूम रहे हैं। आप इतने गैर ज़िम्मेदारी से कैसे बात कर सकते हैं।
देखिए कंगना के इंटरव्यू की एक झलक -
Get ready to witness #KanganaRanaut’s most EXPLOSIVE interview ever, on #SitWithHitlist tomorrow. ❤ ❤️
— mid-day (@mid_day) March 27, 2019
Watch this promo and stay tuned for the full interview by @mayankw14 pic.twitter.com/VEnVYSvZFF


Click it and Unblock the Notifications