रणबीर कपूर- आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में दिखेगा दीपिका पादुकोण का धुआंधार एक्शन, बड़ी डिटेल!

By Filmibeat Desk

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो रही है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने वीएफएक्स और जादुई दुनिया की कहानी की चर्चा हो रही है। लेकिन इसी के साथ फिल्म की कास्टिंग को भी लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आयेंगी।

brahmastra

एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण का पहले भाग में कैमियो होगा। दीपिका के किरदार के साथ ही पहले भाग से दूसरे भाग में फिल्म की कहानी जाती है।इसके बाद वह ब्रह्मास्त्र 2 के अगले भाग में नजर आयेंगी। दीपिका पादुकोण का फिल्म में शामिल होना इस वजह से खास हो गया है कि पहली दफा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और दीपिका एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देगी।

ब्रह्मास्त्र के पहले भाग में शिव की कहानी

ब्रह्मास्त्र के पहले भाग में शिव की कहानी

इससे पहले रणबीर और दीपिका कई दफा साथ फिल्म में दिखाई दे चुके हैं। अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र को भिन्न भाग में रिलीज करने का फैसला किया है। ब्रह्मास्त्र के पहले भाग में शिव की कहानी दिखाई गई है। दूसरे भाग में ब्रह्मास्त्र के देव की एंट्री होगी। ब्रह्मास्त्र के दूसरे भाग में महादेव और पार्वती का किरदार होगा।

रणबीर कपूर शिव का किरदार

रणबीर कपूर शिव का किरदार

पार्वती का किरदार पर्दे पर दीपिका पादुकोण निभायेंगी। शिव की भूमिका कौन निभाएगा, इस पर अभी पर्दा लगा हुआ। खबर है कि रणबीर कपूर शिव का किरदार निभा सकते हैं। या फिर किसी बड़े सुपरस्टार को शिव की भूमिका के लिए अप्रोच किया जा सकता है।

ब्रह्मास्त्र को बड़े स्केल पर रिलीज

ब्रह्मास्त्र को बड़े स्केल पर रिलीज

भारत की पौराणिक कथाओं को अयान मुखर्जी ब्रह्मास्त्र में दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र को बड़े स्केल पर रिलीज किया जा रहा है। हिंदी के अलावा इस फिल्म को तेलुगु, मलयालम, तमिल, कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। शाहरुख खान भी एक अनोखे किरदार में पर्दे पर एक्शन करते हुए दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X