बधाई हो! बिटिया के माता-पिता बने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कपूर खानदान में आई 'लक्ष्मी'

ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-blessed-with-baby-girl-fans-and-celebrities-congratulating-the-couple

कपूर खानदान के घर 'लक्ष्मी' आई है। आलिया भट्ट ने आज सुबह बेबी गर्ल को जन्म दिया है। आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज की आधिकारिक घोषणा की है। बॉलीवुड का यह सबसे डैशिंग कपल भी अब फिल्म इंडस्ट्री के पैरेंट्स क्लब में शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस रणबीर-आलिया को पैरेंट्स बनने पर बधाई दे रहे हैं।

आलिया भट्ट आज सुबह ही मुंबई स्थित एचएन रिलायंस अस्पताल में एडमिट हुई थीं। उन्हें और रणबीर कपूर को साथ में अस्पताल में जाते हुए देखा गया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आलिया भट्ट बेबी को आज ही जन्म देंगी। वहीं, नीतू कपूर और सोनी राजदान भी कुछ ही समय बाद अस्पताल पहुंचीं और यह खबर लगभग पक्की हो गई कि आलिया भट्ट एडमिट हुई हैं।

वहीं, आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- 'यह हमारी जिंदगी की सबसे बेहतरीन न्यूज़ है। हमारी बेबी आ गई है..वो बिल्कुल मैजिकल गर्ल है..हम आज प्यार से भरे हुए हैं..Blessed and Obsessed पेरेंट्स-रणबीर और आलिया!'

आलिया भट्ट की मां बनने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर भी यह कपल छाए हुए हैं। हर कोई बेबी की एक झलक और पहली तस्वीर का इंतजार कर रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स बेबी को लेकर अपनी उत्सुकता लगातार जाहिर कर रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट के पोस्ट से भी साफ जाहिर हो रहा है कि कपूर परिवार में भी जश्न का माहौल शुरू हो गया है।

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में अपने परिवार और दोस्तों के बीच बेहद इंटिमेट वेडिंग की थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। रणबीर-आलिया ने बाहर आकर फोटोग्राफर्स से तस्वीरें भी क्लिक करवाई थीं। वहीं, जून में आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब, आज कपल ने अपनी जिंदगी में बेबी का स्वागत किया है और पैरेंट्स बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X