रणबीर-आलिया का 250 करोड़ का आलीशान ड्रीम होम तैयार, देखकर कहेंगे- ये घर है या 7 स्टार होटल?

Ranbir Kapoor Alia Bhatt House Video: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी रॉयल कपल की तरह जीने वाले हैं। जी हां, लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उनका 250 करोड़ रुपये का ड्रीम होम बनकर तैयार हो गया है और सोशल मीडिया पर इसका फ्रंट व्यू देखकर फैन्स की आंखें खुली की खुली रह गईं।
सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो
जिस बंगले को बनाने में पूरे 5 साल लग गए, उसका पहला लुक अब सामने आया है। वीडियो में 6 मंजिला बंगले का बाहरी नजारा इतना खूबसूरत लग रहा है कि लोग कह रहे हैं - "यह घर है या कोई लग्जरी होटल?" बालकनी से लटकते पौधे, मॉडर्न डिजाइन और शानदार लाइटिंग... सबकुछ मिलाकर इसे किसी सपनों की दुनिया में जैसा बना हुआ घर मान रहे हैं।
सिर्फ घर नहीं, बल्कि विरासत की निशानी
यह बंगला कोई साधारण प्रॉपर्टी नहीं है। यह असल में रणबीर कपूर के दादा-दादी राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की जमीन पर बना है। रणबीर ने इस घर का नाम भी अपने दादा-दादी की याद में "कृष्णा राज" रखा है। यानी ये घर सिर्फ एक एड्रेस नहीं, बल्कि कपूर खानदान की विरासत है।
दिवाली पर शिफ्टिंग का प्लान
अब सवाल उठता है, रणबीर और आलिया यहां कब शिफ्ट होंगे? तो सामने आने वाली रिपोर्ट्स के अनुसार कपल इस दिवाली अपने नए-नवेले आशियाने में एंट्री कर सकता है। सोचिए, दिवाली की रौशनी और कपूर फैमिली का ग्रैंड हाउस-वॉर्मिंग... ये नजारा भी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं होगा।
अंदर से कैसा है "कृष्णा राज बंगला"?
वीडियो में घर के अंदर की झलक ने लोगों को और भी एक्साइटेड कर दिया है। पहली मंजिल का लिविंग रूम बड़े-बड़े झूमरों और सफेद सोफों से सजा है, जो राजसी एहसास दिलाता है। वहीं हर मंजिल पर हरियाली और मॉडर्न एस्थेटिक्स का कॉम्बिनेशन साफ झलकता है।


Click it and Unblock the Notifications