नीतू कपूर के बाद रणबीर कपूर ने भी खरीदी शानदार कार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor New car: कपूर खानदार के लाडले बेटे रणबीर कपूर अपने महंगे-महंगे शौक के लिए जाने जाते हैं। सूत्रों से कई बार यह सामने आ चुका है कि आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर अपनी पत्नी से भी ज्यादा पैसे शॉपिंग में उड़ाते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटोज से पता चला है कि ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने एक शानदार कार खरीदी है। इस नई चमचमाती कार की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

रणबीर कपूर की नई कार-

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी नई चमचमाती कार में दिखाई दिए, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर अपनी नई स्वैंकी 'रेंज रोवर' कार में नजर आ रहे हैं।

वीडियो में हम ब्लैक कलर की इस कार को फूलों की मालाओं से सजा हुआ देख सकते हैं और जब रणबीर अपनी शानदार कार में मुंबई के पाली हिल के अपने घर पहुंचे, तो उन्हें अपना सिग्नेचर थम्स अप पोज देते हुए देखा गया। इस नई चमचमाती कार को देखकर फैंस अभिनेता को बधाई दे रहे हैं।

तो अभिनेता रणबीर कपूर की इस नई कार की कीमत की बात करें, तो यह लगभग 4 करोड़ रुपए की अनुमानित कीमत के साथ आती है। वैसे, रणबीर कपूर का कारों के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। उनके कार कलेक्शन में 'जी वैगन' और 'रेंज रोवर' जैसी कई शानदार कारें शामिल हैं।

रणबीर पहले नीतू कपूर ने खरीदी कार-

रणबीर कपूर ही अकेले गाड़ियों का शौक नहीं बल्कि उनकी मां और अभिनेत्री नीतू कपूर को भी कारों का बहुत शौक है। उन्होंने मार्च 2023 में अपने गैराज में नई कार शामिल हुए करते हुए चमचमाती 'Mercedes Maybach GLS 600' खरीदी थी। डुअल-टोन कलर स्कीम में आने वाली इस कार के एक्सटीरियर की तरह ही इंटीरियर भी काफी लग्जरी है। जानकारी के मुताबिक, नीतू की 'Mercedes-Maybach GLS 600' कार की एक्स शोरूम कीमत 2.92 करोड़ रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X