रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की शादी: हल्दी-मेंहदी की रस्मों में पहुंचे रिद्धिमा, करीना, करिश्मा समेत सभी करीबी,PICS

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में आज (13 अप्रैल) से शुरु हो गई हैं। दोपहर 2 बजे रणबीर के पाली हिल स्थित घर 'वास्तु' अपार्टमेंट में पूजा रखी गई। जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स शामिल रहे। इसके बाद अब अपार्टमेंट में ही कपल की मेहंदी-हल्दी जैसी प्री-वेडिंग सेरेमनी की जाएगी। बता दें, रस्मों में शामिल होने के लिए नीतू कपूर, रिद्धिमा, करीना कपूर, करिश्मा समेत कई नजदीकी पहुंच चुके हैं।

Recommended Video

Alia-Ranbir Wedding: भाई रणबीर की मेहंदी में सज धजकर पहुँचीं Kareena Kapoor और Karishma Kapoor

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी बीती रात ही अपने परिवार के साथ मुंबई पहुंची हैं। आज प्री- वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए उन्हें रणबीर के घर आते स्पॉट किया गया। वह अपने पति भरत साहनी और बेटी समारा के साथ शादी अटेंड कर रही हैं।

ranbir-kapoor-alia-bhatt-wedding-updates-riddhima-kareena-karisma-and-other-celebs-arrive-for-mehndi

बुधवार की सुबह, सबसे पहले दुल्हे की मां नीतू कपूर की पहली झलक मिली, जो परिवार के सदस्यों नताशा नंदा, रीमा जैन और कुछ मेहमानों के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए 'वास्तु अपार्टमेंट' पर पहुंचीं। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया आज सोशल मीडिया पर आधिकारिक शादी की घोषणा करेंगी।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर

प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए आईं करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करिश्मा ने हल्दी- मेंहदी फंक्शन के लिए पीले रंग की साड़ी पहनी है।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान

वहीं, करीना कपूर सफेद रंग के लंहगे में दिखी हैं।रणबीर के अंकल रणधीर कपूर सेरेमनी और शादी में शामिल होने के लिए गोवा से निकल गए हैं।

नीतू कपूर

नीतू कपूर

रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा और उनकी बेटी समारा पूजा सेरेमनी के लिए वास्तु अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट हुईं। तीनों ट्रेडिशनल ड्रेस पहने दिखाई दीं।

रिद्धिमा कपूर

रिद्धिमा कपूर

रिद्धिमा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें, बीती रात ही रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई आई हैं।

इनके अलावा भी 'वास्तु अपार्टमेंट' में मेहमानों का आना लगा हुआ है, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अयान मुखर्जी

अयान मुखर्जी

रणबीर और आलिया के करीबी दोस्त अयान मुखर्जी भी सेरेमनी के लिए वास्तु अपार्टमेंट पहुंचे। आज सुबह की अयान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ रणबीर- आलिया को बधाई दी थी।

रीमा जैन

रीमा जैन

रणबीर की बुआ रीमा जैन भी पूजा सेरेमनी के लिए घर के बाहर स्पॉट हुईं।कपल की प्री-वेडिंग सेरेमनी और शादी में उनके फैमिली मेंबर्स, नजदीकी फ्रेंड्स और कुछ सेलेब्स ही शामिल होंगे।

सिक्योरिटी का कड़ा इंतजाम

सिक्योरिटी का कड़ा इंतजाम

शादी के लिए सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। सिक्योरिटी की जिम्मेदारी मुंबई की बेस्ट सिक्योरिटी फोर्स '9/11' एजेंसी को दी गई है।

रणबीर-आलिया का घर

रणबीर-आलिया का घर

सारी प्री- वेडिंग रस्में रणबीर कपूर के पाली हिल स्थित घर 'वास्तु अपार्टमेंट' में होगी। इस अपार्टमेंट को लाइट्स से पूरी तरह सजा दिया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X