रणबीर- आलिया की शादी: जोर शोर से तैयारियां शुरु, दुल्हन की तरह सजाए गए घर और आरके स्टूडियो, देंखे तस्वीरें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तारीख को लेकर अटकलें जारी हैं। इस बहुचर्चित शादी पर भले दोनों परिवार के चुप्पी बना रखी है। लेकिन वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो से अब साबित हो चुका है कि दोनों परिवारों में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। एक ओर जहां कपूर परिवार की आरके स्टूडियो को लाइट्स से सजा दिया गया है, वहीं रणबीर- आलिया के नए घर में भी सजावट की जा रही है, जिसकी तस्वीरें वायरल हैं।

मुंबई के चेंबूर में स्थित कपूर परिवार का आरके स्टूडियो जगमगा उठा है। वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, रविवार दोपहर, बांद्रा में रणबीर के नए निर्माणाधीन घर को भी लाइट्स से सजाया गया है। कृष्णा राज बंगला फिलहाल निर्माणाधीन है, लेकिन वहां भी सजावट शुरु हो चुकी है।

ranbir-kapoor-alia-bhatt-wedding-new-house-of-the-couple-and-rk-studio-decked-up-with-lights-pics

सूत्रों का कहना है कि रणबीर और आलिया, शादी के बाद कृष्णा राज बंगले में जाएंगे। हालांकि इस जोड़े ने अपनी शादी की तारीख के बारे में चुप्पी साध ली है, लेकिन यह बताया गया है कि यह आरके हाउस में 13 अप्रैल से 4 दिनों तक चलेगा।

रणबीर- आलिया की शादी

रणबीर- आलिया की शादी

अफवाहों की मानें तो यह कपल 17 अप्रैल को मुंबई के लक्जरी होटल ताजमहल पैलेस में एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे। जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आएंगे। सभी को इंविटेशन कार्ड भेजा जा चुका है।

सिर्फ 28 मेहमान होंगे शामिल

सिर्फ 28 मेहमान होंगे शामिल

रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी परिवार और करीबी दोस्तों के बीच होगी। आलिया के भाई राहुल भट्ट ने शेयर किया कि शादी में केवल 28 मेहमान शामिल होंगे। वे सभी सुरक्षा के साथ चेंबूर के लिए रवाना लेंगे। आरके हाउस में रणबीर- आलिया शादी के बंधन में बंधेंगे।

शादी की थीम

शादी की थीम

शादी की पूरी थीम 'लाइट-टोन्ड एंड पेस्टल' बताई गई है। एचटी ने पुष्टि की है कि 10 लोगों की टीम के साथ आलिया भट्ट की मैनेजर शादी की सभी तैयारियों का ध्यान रख रही हैं। बताया जा रहा है कि मार्च में ही शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

सिक्यूरिटी की पूरा इंतजाम

सिक्यूरिटी की पूरा इंतजाम

शादी में सिक्यॉरिटी को लेकर लगभग एक महीने पहले से प्लानिंग चल रही है। जानकारी के मुताबिक, रणबीर और आलिया की शादी में 200 बाउंसर्स तैनात रहेंगे। दोनों जगहों चेंबूर के आरके स्टूडियो और वास्तु में गार्ड्स तैनात किए जाएंगे। साथ ही ड्रोन के काउंटरमेजर्स भी लिए गए हैं।

लखनऊ से आए शेफ

लखनऊ से आए शेफ

नीतू कपूर ने पांच दिनों तक चलने वाले शादी के फंक्शन के लिए कथित तौर पर दिल्ली और लखनऊ से शेफ बुलाए हैं।मेहमानों के लिए मुगलई व्यंजनों से लेकर कॉन्टिनेंटल, मैक्सिकन से लेकर इटैलियन तक कई तरह के व्यंजन होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, खाने के लिए लगभग 50 काउंटर लगाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X