रणबीर - आलिया वेडिंग Inside Pics और वीडियो: आलिया को गोद में उठाया, जयमाला के लिए झुके, सबसे छोटे बाराती जेह

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए और इस शादी के बाद से इंटरनेट पर मिसेज़ आलिया कपूर ट्रेंड हो रही है। रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरें सबका दिल जीत रही हैं क्योंकि ये शादी बेहद सादी थी। केवल परिवार और दोस्तों के बीच हुई ये शादी घर पर हुई।

शादी की Inside Pics और वीडियो तो और भी क्यूट हैं। जहां सबसे छोटे बाराती जेह अली खान की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं वहीं शादी में मीडिया से मिलने के बाद रणबीर जब घर में वापस लौटे तो आलिया को गोद में उठाकर, जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल है।

ranbir-kapoor-alia-bhatt-wedding-inside-pics-and-videos-ranbir-kneels-for-jaimala-picks-alia-up

वहीं जयमाला के दौरान, रणबीर को उनके दोस्तों ने उठा लिया लेकिन थोड़ी देर बाद रणबीर कपूर अपने आप ही आलिया के सामने झुक गए। रणबीर और आलिया ने सात फेरे, अपने अपार्टमेंट वास्तु की बालकनी में लिए। वास्तु, रणबीर और आलिया का घर हैं जहां पिछले दो साल से दोनों साथ रह रहे हैं। देखिए शादी की Inside Pics और वीडियो।

यूं मनाया जश्न

यूं मनाया जश्न

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सात फेरे लेने के बाद पति - पत्नी बनने का जश्न कुछ यूं मनाया। रणबीर और आलिया पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में थे।

परिवार में स्वागत

परिवार में स्वागत

आलिया भट्ट का कपूर परिवार में ज़ोर शोर से स्वागत हो चुका है। आलिया भट्ट अब अरमान जैन, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदर जैन की भाभी बन चुकी हैं।

दामाद का स्वागत

दामाद का स्वागत

इस शादी में करण जौहर भी शरीक हुए। करण जौहर आलिया भट्ट के मेंटॉर हैं और उन्हें अपनी बेटी जैसा मानते हैं। रणबीर और आलिया के लिए एक प्यारा सा नोट लिखते हुए करण जौहर ने रणबीर कपूर को अपना दामाद बताया।

सबसे छोटे बाराती

सबसे छोटे बाराती

इस शादी के सबसे छोटे बाराती थी करीना कपूर के छोटे नवाब जेह अली खान जो बहुत ही क्यूट दिख रहे थे। वहीं तैमूर भी मामू की शादी के लिए सैफ अली खान के साथ ट्विनिंग करते नज़र आए।

घर के सबसे बड़े सदस्य

घर के सबसे बड़े सदस्य

कपूर परिवार के सबसे बड़े सदस्य हैं रणधीर कपूर। रणबीर कपूर उनका आशीर्वाद लेते नज़र आए। हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रणधीर कपूर को अब भूलने की बीमारी है जिस वजह से वो ऋषि कपूर से बात करने की ज़िद करते हैं।

मीडिया से मिले रणबीर - आलिया

मीडिया से मिले रणबीर - आलिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, पति - पत्नी के तौर पर मीडिया से मिलने आए। शादी से आलिया की तस्वीरें फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं और उन्होंने इससे सादगी से कोई बॉलीवुड शादी नहीं देखी है।

भाभी का स्वागत

भाभी का स्वागत

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी अपनी भाभी का स्वागत ज़ोर शोर से किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि आलिया बेहद क्यूट हैं बिल्कुल किसी Doll की ही तरह।

नीतू कपूर ने दी जानकारी

नीतू कपूर ने दी जानकारी

नीतू कपूर ने भी मीडिया से दिल खोलकर बात की और बताया कि अब कोई रिसेप्शन नहीं है। हालांकि, माना जा रहा है कि रणबीर और आलिया का रिसेप्शन आगे बढ़कर 20 अप्रैल को हो चुका है।

शादी मुबारक

शादी मुबारक

रणबीर और आलिया को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। फिल्मीबीट की ओर से भी उन्हें ज़िंदगी के इस नए पड़ाव के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X