..................... Ranbir Kapoor Alia Bhatt To Register Rs 250 Cr Mumbai Bungalow In Raha Name know here - Hindi Filmibeat

250 करोड़ की मालकिन बनने को तैयार 1 साल की राहा कपूर! रणबीर-आलिया ने लिया ऐसा फैसला

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Raha Kapoor

Raha Kapoor 250 Crore Bunglow: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आलिया भट्ट और नीतू कपूर को अक्सर बांद्रा में उनके 'कृष्णा राज' बंगले के निर्माण को देखते हुए देखा जाता है। जैसा कि उनके घर का निर्माण पूरा होने वाला है, इस बीच एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणबीर और आलिया इस प्रॉपर्टी को अपनी बेटी राहा कपूर के नाम पर रजिस्टर्ड करेंगे, जिससे वह संभवतः बॉलीवुड की सबसे अमीर बच्ची बन जाएंगी।

एक अंदरूनी सूत्र ने 'बॉलीवुड लाइफ' को बताया, "रणबीर और आलिया दोनों अपने सपनों का घर बनाने के लिए अपनी मेहनत की कमाई समान रूप से निवेश कर रहे हैं। यह सब बन जाने के बाद घर की कीमत 250 करोड़ रुपए से अधिक होगी। शाहरुख खान के 'मन्नत' और अमिताभ बच्चन के 'जलसा' की तुलना में यह मुंबई का सबसे महंगा बंगला बन जाएगा।

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से आगे लिखा गया है, "यह भी कहा जाता है कि रणबीर, जो अपनी बेटी राहा कपूर से बेहद प्यार करते हैं, बंगले का नाम उनके नाम पर रखेंगे और यह उनकी बेटी को बी टाउन का सबसे अमीर स्टार किड बना देगा। इस विशाल बंगले के साथ, आलिया और रणबीर दोनों के पास बांद्रा इलाके में 4 फ्लैट हैं और उनकी कीमत 60 करोड़ से अधिक है।"

सूत्र ने आगे कहा, "नीतू कपूर बंगले की सह-मालिक होंगी, क्योंकि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने उन्हें अपनी सभी संपत्तियों का आधा मालिक बनाया था। कहा जा रहा है कि नीतू जी खुद आर्थिक रूप से बेहद मजबूत हैं और उन्होंने हाल ही में बांद्रा इलाके में ही 15 करोड़ का एक आलीशान घर खरीदा है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि बंगला तैयार होने के बाद पूरा 'कपूर खानदान' एक छत के नीचे एक साथ रहेगा।'' हालांकि, हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X