आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र का धमाकेदार मोशन पोस्टर रिलीज, देखिए ये शानदार झलक
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के धमाकेदार मोशन पोस्टर को लाइव लॉन्च के दौरान जारी किया गया। हाल में ही ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट भी सामने आई है। ब्रह्मास्त्र से हाल में ही कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।
ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में लॉन्च किया गया। इस मोशन पोस्टर के लॉन्च कार्यक्रम को हॉटस्टार, यूट्यूब से लेकर ब्रह्मास्त्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया।

आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर के लॉन्च से पहले दिल्ली के बंगला साहब गुरुद्वारा में अयान मुखर्जी के साथ मत्था टेका। साथ ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। बता दें ब्रह्मास्त्र फिल्म लगातार अपने बिग बजट के चलते भी चर्चा में रही हैं।
आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर रिलीज के पहले एक पोस्टर शेयर किया। जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर रिलीज के साथ साथ ट्विटर पर ट्रेंड भी होने लगा।
पहली बार हुआ है कि रियल लाइफ कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों कई समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र कई कारणों से लगातार देरी का शिकार हुई।


Click it and Unblock the Notifications











