..................... कोरोना कर्फ्यू को ठेंगा दिखा आलिया-रणबीर ने पकड़ी मालदीव की फ्लाइट, हॉलीडे से पहले सामने आईं PICS | Ranbir kapoor Alia Bhatt spotted at the airport as they jet off to Maldives amid corona curfew - Hindi Filmibeat

कोरोना कर्फ्यू को ठेंगा दिखा आलिया-रणबीर ने पकड़ी मालदीव की फ्लाइट, हॉलीडे से पहले सामने आईं PICS

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हाल में कोरोना को मात दी है। पहले रणबीर कपूर कोरोना की चपेत में आए, और फिर कुछ दिन बाद कोविड 19 की गिरफ्त में गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस आलिया भट्ट आ गईं। हालांकि अब दोनों को ठीक हुए कई दिन बीत चुके हैं। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कई दिन अलग अलग रहने के बाद साथ समय बिताने का प्लान बनाया है।

Recommended Video

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor Corona से Recover होते ही निकले मालदीव, Fans का फूटा गुस्सा | FilmiBeat

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मालदीव वेकेशन के लिए निकल पड़े हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट किया गया। महाराष्ट्र में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए दोनों ने बाहर जाने का विचार किया। बता दें मुंबई में कोरोना की स्थिति काफी गंभीर हो रखी है। ऐसे में कई स्टार्स दूसरी जगहों पर चले गए हैं।

Ranbir kapoor

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मैचिंग आउटफिट्स में नजर आए। दोनों ने मास्क वो करोना में जरूरी प्रोटेक्शन का ध्यान रखते हुए दिखे। कई दिन बाद आलिया और रणबीर को साथ में देखा गया। एयरपोर्ट लुक की ढेर सारी फोटो वीडियो दोनों की सामने आई हैं।

ये सितारे भी हॉलीडे के लिए निकले

ये सितारे भी हॉलीडे के लिए निकले

तारा सुतारिया, दीपिका-रणवीर, दिशा-टाइगर, राधिका मदान, जाह्नवी कपूर भी छुट्टियां मनाने बाहर पहुंचे हैं। इन सेलेब्स की वेकेशन से खूब फोटो सामने आ रही हैं।

आलिया की फिल्म की शूटिंग अटकी

आलिया की फिल्म की शूटिंग अटकी

बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी की सिर्फ एक दिन का शूट बाकि है। लेकिन कोरोना के चलते वह इसे पूरा नहीं कर पा रही हैं।

ओटीटी पर रिलीज होगी आलिया की फिल्म??

ओटीटी पर रिलीज होगी आलिया की फिल्म??

गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर हाल में कुछ रिपोर्ट्स ये भी सामने आई हैं कि संजय लीला भंसाली को मोटी रकम ऑफर हुई है।

आलिया रणबीर की फिल्म

आलिया रणबीर की फिल्म

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र आने वाली है। लेकिन कोरोना के चलते इस फिल्म पर विराम लगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X