रणबीर और आलिया की फैमिली ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के बाद साथ करेंगी डिनर, होगी खास मुलाकात

By Salman

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी ज्यादा बिजी है और वो इसके अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खासे चर्चा में है। जबकि दोनो ने अपने प्यार के कुबूलनामें पर मोहर लगा दी है तो खबरें है जल्द ही दोनो शादी के बंधन में बंध सकते है। ऐसी खबरें आ रही है कि फिल्म के खत्म होने के बाद दोनो की फैमिली एक डिनर करेंगें और दोनो की शादी का ऐलान कर सकते है। बता दें कि एक दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे रणबीर और आलिया कई जगह साथ देखे जाते है।

फिलहाल दोनो फिल्म ब्रह्मास्त्र का शूटिंग बुल्गारिया में कर रहे है। फिल्म के सेट से भी ये दोनो कोई ना कोई फोटो भेजते रहते है और काफी ज्यादा मस्ती के मूड में रहते है।

alia bhatt, ranbir kapoor, brahmastra, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र

इन दोनो को लेकर कई तरह की खबरें चल रही है और दोनो अक्सर एक दूसरे की तारीफ करते रहते है। बता दें रणबीर कपूर ने एक साक्षात्कार के दौरान आलिया की काफी ज्यादा तारीफ करते हुए कहा था कि वो काफी बेहरीन इंसान है।

इसके अलावा दोनो के माता पिता भी इस बात के लिए राजी है औऱ हरी झंडी दे चुके है। रणबीर का परिवार भी आलिया को पसंद करते है तो महेश भट्ट ने कहा कि वो अपनी बेटी के फैसले की इज्जत करते है।

इसके अलावा आलिया और रणबीर साथ में उनके घर में स्पॉट हुए थे और उनकी एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसमें वो रणबीर की मां के साथ काफी खुश नजर आ रही थी।

हालांक इस फिल्म ब्रह्मास्त्र में रील लाइफ रोमांस भी दोनो के बीच देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म इन दोनो के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X