आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर के बाहर 'ताउते साइक्लोन' ने मचाई तबाही, वीडियो में देखिए हाल

कोरोना काल के कहर के बीच ताउते साइक्लोन ने तबाई मचा दी है। मुंबई से लेकर पश्चिम घाट पर ताउते चक्रवात का कहर देखने को मिला। अमिताभ बच्चन से लेकर अन्य स्टार्स के घर का हाल बेहाल हो गया। बिग बी के ऑफिस के बाहर ताउते ने तबाही मचाई तो वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फ्यूचर घर के बाहर भी ताउते तूफान का भयानक मंजर देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर के बाहर कैसे तूफान ने प्रभावित किया है। बांद्रा के पाली हिल एरिया में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपना नया घर बनवा रहे हैं। इसी एरिया का वीडियो सामने आया जिसमें चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है।

Cyclone

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर पेड़ गिरे हुए हैं, बिल्डिंग के बाहर टूट फूट दिखाई दे सकती है। बता दें ताउते चक्रवात ने कई हजार गांवों को प्रभावित किया है तो महाराष्ट्र में 11 लोगों की जान ली है।

पाली हिल में ऋषि कपूर और नीतू कपूर का बंगला है। जिसे दोबारा कई महीनों से बनवाया जा रहा है। इसका कंस्ट्रक्शन का काम जारी है। इस बंगले का नाम कृष्णा राज के नाम पर हैं। कृष्णा राज, ऋषि कपूर की मां थीं।

 आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर अलग रहते हैं

आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर अलग रहते हैं

रणबीर कपूर फिलहाल बैचुलर तरीके से रहते हैं। वह अलग घर में शिफ्ट हो गए हैं जिसे गौरी खान ने डिजाइन किया था। इस घर में आलिया भी उनके साथ रहती हैं।

शादी के बाद रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ होंगे शिफ्ट

शादी के बाद रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ होंगे शिफ्ट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने घर का काम देखने अक्सर जाते हैं। दोनों साथ में कंस्ट्रक्शन के काम को देखने पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों इसी घर में शिफ्ट होंगे।

अमिताभ बच्चन के ऑफिस को ताउते ने पहुंचाया नुकसान

अमिताभ बच्चन के ऑफिस को ताउते ने पहुंचाया नुकसान

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि ताउते चक्रवाती तूफान ने उनके ऑफिस को भारी नुकसान पहुंचाया है। जहां पानी भर गया और शेल्टर तक उड़ गए।

आलिया और रणबीर कपूर की फिल्म

आलिया और रणबीर कपूर की फिल्म

अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार नजर आने वाले है जिसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में

रणबीर कपूर के पास ब्रह्मास्त्र के अलावा शमशेरा भी है। इसके अलावा वह संदीप रेड्डू वांगा की एनिमल फिल्म में भी नजर आएंगे। इस बड़ी फिल्म के अलावा लव रंजन और श्रद्धा कपूर के साथ भी रणबीर कपूर एक फिल्म कर रहे हैं जिसका टाइटल अभी अनाउंस नहीं हुआ है।

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में

आलिया भट्ट के पास भी फिल्मों की कतार लगी हुई है। आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी और उनके प्रोडक्शन में बनने वाली डार्लिंग जैसी कई फिल्में हैं जिसके लिए वह बिजी चल रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X