राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने भी चालू था रणबीर आलिया का रोमांस.. लोग बोले- इनको कंगना ही सुधारेगी

Ranbir Alia Romance: बी टाउन की कपूर फैमिली की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है जिसका कारण है बहूरानी और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट। आलिया भट्ट को उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाढ़ी'में शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाजा गया है। आलिया की इस उपलब्धि पर सबसे ज्यादा खुश हैं उनके पतिदेव रणबीर कपूर।
रणबीर कपूर अवॉर्ड सेरेमनी में पत्नी आलिया के साथ शिरकत करने के लिए पहुंचे और इस दौरान पूरा समय दोनों एक दूसरे के साथ पल पल दिखाई दिए। अब सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें सबसे ज्यादा वायरल हो रही है। आलिया पर रणबीर कपूर पल पल काफी प्राउड फील करते दिखाई दे रहे थे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर आलिया अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान विज्ञान भवन में दिखाई दे रहे हैं और दोनों पूरी तरह से एक दूसरे में खोए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच नजदीकियां साफ दिखाई दे रही हैं। जहां उस दोनों के सामने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रेजेंट कर रही हैं तो वहीं ये कपल एक दूसरे में ही इनवॉल्व दिखाई दे रहा है।
जहां तमाम लोगों को रणबीर आलिया की ये कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है तो वहीं तमाम लोग इसे अशिष्ट व्यवहार मान रहे हैं। लोग रणबीर आलिया को ओकेशन के अनुसार तमीज में रहने की हिदायतें पेश कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने तो यहां तक कमेंट कर दिया, "इनको कंगना ही सुधारेगी"।
इसके साथ ही आपको बता दें कि आलिया भट्ट नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर जाती हैं तो उनके पति रणबीर कपूर अपने फोन में इस खास पल को कैद करते हैं।
नेशनल अवॉर्ड समारोह के दौरान आलिया भट्ट का लुक काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इसके पीछे की वजह है आलिया भट्ट की साड़ी, इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी की साड़ी पहनी थी। आलिया अपनी शादी की साड़ी में अवॉर्ड लेते हुए बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थी, एक्ट्रेस ने अपना लुक बालों में बन, मैचिंग ज्वेलरी और बालों में बन बनाकर पूरा किया था। फैंस एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications