Unseen Pics: रणबीर कपूर - आलिया भट्ट की रिसेप्शन पार्टी: यूं पहुंचे शाहरूख - गौरी, जमकर मस्ती - डांस और गाने

शादी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर जमकर पार्टी की। पार्टी में एक बार फिर से बेहद चुनिंदा लोग शामिल थे जिनमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के परिवार के करीबी और दोस्त शामिल थे। पार्टी में शाहरूख खान चुपचाप तो गौरी खान कैमरों में कैद हो गईं।

गौरी खान, अयान मुखर्जी, करण जौहर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और कुछ खास दोस्त, पार्टी के दौरान सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाते भी नज़र आए। दिलचस्प है कि रणबीर कपूर के लिए गौरी खान ने उनका पहला बैचलर पैड डिज़ाइन किया था। वहीं, आलिया भी शाहरूख खान के बेहद करीब हैं।

ranbir-kapoor-alia-bhatt-reception-party-unseen-pics-pose-with-gauri-khan-karan-johar-and-others

पार्टी में सभी को तोहफे ना लेकर आने की सख्त हिदायत दी गई थी। फिर भी करण जौहर, पार्टी में शैंपेन लेकर पहुंचे और सबने कैरेओको नाईटो को जमकर इंजॉय किया। इस पार्टी में केवल 100 मेहमानों को न्योता दिया गया था। देखिए पार्टी से कुछ अनदेखी Inside Pics

बहनों के साथ Mandatory सेल्फी

बहनों के साथ Mandatory सेल्फी

इस पार्टी से कुछ तस्वीरें रणबीर के परिवार और दोस्तों ने शेयर की जहां रणबीर, अपनी बहनों रिद्धिमा कपूर साहनी और करिश्मा कपूर के साथ जमकर इंजॉय करते दिखाई दिए।

जमकर हुई पार्टी

जमकर हुई पार्टी

पार्टी में आलिया भट्ट के मेंटॉर और कपूर परिवार के बेहद करीब माने जाने वाले करण जौहर भी शरीक हुए। करण जौहर ने आलिया भट्ट को लॉन्च किया था और वो आलिया को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। वहीं आलिया भी करण जौहर के बेटे यश को राखी बांधती हैं।

पार्टी के मेहमान

पार्टी के मेहमान

इस पार्टी में रणबीर और आलिया के करीबी दोस्त शामिल थे जिनमें मलाईका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर, आकांक्षा रंजन कपूर, आदित्य सील सहित कई स्टार्स शामिल थे। दिलचस्प है कि पार्टी में कहीं भी रणबीर और आलिया के साथ के सितारे नहीं दिखे जिनमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, विकी कौशल, वरूण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर सहित लगभग सभी स्टार्स शामिल हैं।

आलिया भट्ट की गर्ल गैंग

आलिया भट्ट की गर्ल गैंग

आलिया भट्ट और उनकी गर्ल गैंग भी उनके शादी के रिसेप्शन पर चार चांद लगाती नज़र आई। गौरतलब है कि आलिया भट्ट, अपनी हर दोस्त की शादी पर मौजूद रही हैं और इन शादी के वीडियो भी इंटरनेट पर मौजूद हैं।

बेस्ट फ्रेंड्स के साथ आलिया

बेस्ट फ्रेंड्स के साथ आलिया

आलिया भट्ट की ज़िंदगी के दो बेस्ट फ्रेंड्स - आकांक्षा रंजन कपूर और रणबीर कपूर। आलिया और रणबीर की ये तस्वीर उनके रिसेप्शन की नहीं बल्कि उनके मेहंदी - संगीत के फंक्शन की है जहां दोनों एक दूसरे में डूबे हुए नज़र आए।

पार्टी के लिए तैयार

पार्टी के लिए तैयार

नीतू कपूर, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके पति भरत साहनी, रिसेप्शन पार्टी के लिए कुछ इस तरह तैयार नज़र आए।

पार्टी के मेहमान

पार्टी के मेहमान

इस पार्टी में करिश्मा कपूर, आदित्य रॉय कपूर और गौरी खान पहुंचे। वहीं शाहरूख खान अपनी गाड़ी के परदे नीचे करते हुए पहुंचे। शाहरूख खान इस समय अपनी अगली फिल्म के लुक में आ चुके हैं।

अर्जुन - मलाईका

अर्जुन - मलाईका

रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं मलाईका अरोड़, रणबीर कपूर की बहनें करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान की बेस्ट फ्रेंड हैं। ज़ाहिर सी बात है कि इस मौके पर इन्हें तो इस पार्टी में शरीक होना ही था।

लव रंजन - श्वेता बच्चन

लव रंजन - श्वेता बच्चन

रणबीर कपूर इस समय लव रंजन की अगली फिल्म में काम कर रहे हैं। इस पार्टी में लव रंजन भी पहुंचे। हाल ही में लव रंजन भी शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं श्वेता बच्चन नंदा, जो रणबीर कपूर की भाभी हैं, वो भी इस पार्टी में पहुंची।

बेस्ट फ्रेंड्स

बेस्ट फ्रेंड्स

रणबीर और आलिया के बेस्ट फ्रेंड्स भी इस पार्टी का हिस्सा थे। ये बेस्ट फ्रेंड्स रणबीर और आलिया के लिए परिवार की तरह हैं। अयान मुखर्जी ने रणबीर कपूर के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी और उन्होंने अभी तक अपने करियर में केवल रणबीर कपूर के साथ ही काम किया है।

अगला नंबर किसका ?

अगला नंबर किसका ?

जैसा कि हर परिवार में हर शादी में होता है - अगला नंबर किसका। जवाब है रणबीर कपूर के भाई आदर जैन का। आदर, रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं जो इस समय तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X