..................... Ranbir Kapoor Alia Bhatt ready for wedding in April 2022 here read latest update।रणबीर कपूर आलिया भट्ट की शादी अप्रैल 2022 में यहां पढ़िए रिपोर्ट - Hindi Filmibeat

फैंस के लिए बड़ी खबर, अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की शादी, जानिए डिटेल

बॅालीवुड में एक बार फिर से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के शादी की खबर चर्चा में आ गई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 2 साल से अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर हर साल यही खबर आती है कि दोनों जल्द शादी कर लेगें। वहीं अब ताजा मिली जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल अप्रैल में शादी करने जा रहे हैं। यह तय माना जा रहा है कि साल 2022 में यह कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा।

बताया जा रहा है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ दोनों का परिवार शादी की तैयारी कर रहा है। बीते साल 2021 में भी रणबीर और आलिया एक दूसरे से शादी करने जा रहे थे, किसी वजह से दोनों की शादी पोस्टपोन हो गई। एक वेबसाइट की खबर अनुसार रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अप्रैल में शादी करने की योजना बना चुके हैं।

Ranbir kapoor, Alia Bhatt,

दोनों का परिवार इसकी तैयारी में जुट गया है। रणथम्भौर में रणबीर-आलिया शादी करेंगे। यह दोनों की पसंदीदा जगह है। कई दफा रणबीर कपूर और आलिया वेकेशन के लिए यहां जाया करते हैं। दूसरी तरफ एक रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट किसी दूसरे शहर में नहीं बल्कि मुंबई में ही शादी करेंगे।

कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी करने का फैसला रणबीर-आलिया ने लिया है। आलिया से अधिक रणबीर कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी रिजर्व हैं। इस वजह से वह केवल अपने करीबी लोगों बीच आलिया के साथ शादी करना चाहते है। वैसे यह भी बोला जा रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी यह शादी की खबर केवल अफवाह हो सकती है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी को लेकर अभी तक कोई योजना नहीं बनाई है। याद दिला दें कि साल 2020 में राजीव मसंद के इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से जल्द शादी कर सकते हैं। कोरोना महामारी के कारण भी रणबीर और आलिया की शादी टली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X