बगिया में बेटी राहा के साथ बिंदास खेलते दिखे रणबीर आलिया, नन्हे कदमों ने मम्मी पापा को किया हैरान

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Raha Kapoor Play Date: सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे स्पेशल फेज यानि के पेरेंटिग को इंजॉय कर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया दोनों ही वर्क फ्रंट से फ्री होकर ज्यादा से ज्यादा समय बेटी राहा के साथ ही बिताना पसंद करते हैं। अब इस फैमिली का क्वालिटी टाइम स्पेड करते तस्वीरें सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
हाल ही में लविंग पैरेंट्स को अपनी बेटी के साथ खेलते हुए देखा गया। राहा एक साल से ज्यादा की हो चुकी हैं, जो धीरे-धीरे चलना सीख रही हैं। अब जैसे ही राहा कपूर ने अपना पहला कदम खुद उठाया है, उनके माता-पिता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उनके लिए चीयरलीडर्स बनते देखा जा सकता है।
वायरल हुई तस्वीर में आलिया और रणबीर को राहा के साथ एक गार्डन में देखा जा सकता है। जहां प्यारे माता-पिता एक तरफ खड़े नजर आए, वहीं राहा उनकी तरफ प्यार से देखती नजर आईं। बच्ची व्हाइट ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थी। जबकि आलिया ने नेकलाइन पर रेड बॉर्डर वाली ब्लू ड्रेस पहनी थी और रणबीर नेवी ब्लू शॉर्ट्स के साथ रेड टी-शर्ट पहने नजर आए।
29 फरवरी 2024 को रणबीर कपूर को अपनी मां नीतू कपूर, पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग बैश में शामिल होने के लिए जामनगर जा रहे थे। एक झलक में आलिया अपनी बच्ची राहा को गोद में लिए नजर आई थीं, जो बेहद प्यारी लग रही थी। जहां आलिया ने बेज कलर का को-ऑर्ड सेट चुना था, वहीं राहा मैचिंग सैंडल के साथ पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications