..................... Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Nagarjuna, Mouni Roy for Brahmastra film shooting pics - Hindi Filmibeat

आलिया, रणबीर, नागार्जुन, मौनी रॉय ने शुरू की ब्रह्मास्त्र की शूटिंग, मेगा बजट फिल्म और ये चुनौती

अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मौनी रॉय समेत कई कलाकारों से सजी फिल्म ब्रह्मास्त्र एक बार फिर चर्चा में हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि 8 महीने के बाद इस फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है। कोरोना वायरस महामारी के चलते इस फिल्म पर ग्रहण लग गया था और अधर में लटकी हुई थी। लेकिन अब अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर,नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी राय समेत अन्य कलाकारों के साथ फिर से कमर कस ली है।

सोशल मीडिया पर सामने आया कि ब्रह्मास्त्र की करीब 10-12 दिन की शूटिंग बाकि है। इसके लिए मुंबई में एक स्टूडियो सेट बनाया गया है जिसमें दो गाने और फिल्म की बाकि शूटिंग को पूरा किया जाएगा। इस मेगा बजट फिल्म के लिए अब ये चुनौती होगी कि ये तय बजट में फिल्म का बचे काम को पूरा किया जाए। सोशल मीडिया पर तस्वीर भी सामने आई जिसमें नागार्जुन, आलिया, रणवीर और मौनी रॉय साथ में नजर आ रहे हैं।

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए ब्रह्मास्त्र के फिल्म निर्माताओं ने शूटिंग को बीच में ही रोक दिया था। लेकिन अब न्यू नॉर्मल में एक बार फिर सभी फिल्मों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में अब ब्रह्मास्त्र की टीम ने भी कमर कस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X