2022 में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी, 15 साल बाद तलाक हो जाएगा, भविष्यवाणी से हुआ बवाल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी कब होगी? ये सवाल हर कोई जानना चाहता है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिश्ता दुनिया के सामने आ चुका है। दोनों का परिवार भी इस रिश्ते पर हामी भर चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो साल के भीतर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी कर सकते हैं।
लेकिन अब दोनों की शादी और तलाक को लेकर एक भविष्यवाणी हुई है। जिस पर सोशल मीडिया पर बवाल भी जारी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी होगी लेकिन फिर कुछ साल में दोनों का तलाक हो जाएगा। ये किसी और ने नहीं बल्कि इन दिनों भविष्यवाणी की दुकान खोल कर बैठे कमाल आर खान ने बोला है।

कमाल आर खान ने अपने ट्वीट के जरिए रणबीर और आलिया के तलाक की जानकारी दी है। इससे पहले वह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते का भी अंत अपने एक ट्वीट में कर चुके हैं। केआरके ने अपने ट्वीट में कहा है कि भविष्यवाणी 08- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 2022 के अंत तक होगी। लेकिन रणबीर कपूर शादी के 15 साल के भीतर उन्हें तलाक दे देंगे। ये लिखने के साथ ही रणबीर और आलिया के फैंस के साथ कई यूजर्स ने केआरके को ऐसी लताड़ लगाई है जिसे आप खुद को पढ़ने से रोक नहीं पायेंगे।

केआरके पोस्ट पर यूजर ने पूछा, तुम्हारा तलाक कभी नहीं होगा
एक यूजर ने केआरके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि तुम्हारा तलाक कभी नहीं होगा, क्योंकि तुमको पत्नी मिल गई है। ये दुनिया का सबसे बड़ा चमत्कार है। इस यूजर ने आगे लिखा है कि लेकिन तुम्हारी शादी कैसे हुई? गांव में बिना देखे हुई होगी। अगर वो लड़की तुम्हें देख लेती तो कभी शादी नहीं करती तुमसे।

यूजर ने बोला बकवास- बिपाशा बसु और अभिषेक के तलाक पर भी यही सोचा था
एक यूजर ने लिखा है कि ये बकवास है, हम सभी को लगा था कि बिपाशा बसु और अभिषेक बच्चन का तलाक होगा। लेकिन वे ठीक हैं। दूसरे यूजर ने लिखा है कि ऐसे बंदे से तो 15 महीने की कमिटमेंट भी बहुत है। 15 साल तो यार बहुत बड़ी बात है।

सलमान खान ने छोड़ दिया तो बाकी लोगों से केआरके ने लिया पंगा
एक यूजर ने लिखा है कि एक और भविष्यवाणी आने वाले दो साल में तुम्हें जनता से मार पड़ने वाली है। वहीं एक यूजर ने केआरके को सलमान खान की याद दिला दी है और लिखा है कि सलमान खान ने छोड़ दिया तो अब बाकी लोगों से पंगा ले रहा है। एक यूजर ने केआरके से बोला है कि सनी देओल पर भी कोई रिव्यू करना।

केआरके को मिली चुप रहने की सलाह
इसके साथ कई लोगों ने केआरके को चुप रहने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा है कि प्रभु जी आप महान हैं, सुबह- सुबह इतना बुरा कैसे बोल लेते हो। एक यूजर ने लिखा है कि कौन है ये लोग कहां से आते हैं ये लोग। इसी तरह तेजी से केआरके को कमेंट मिलते जा रहे हैं। लोग इस पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बैक टू बैक कई फिल्में
बता दें कि आलिया भट्ट के पास बैक टू बैक कई फिल्में हैं। आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों के नाम हैं- तख्त, डार्लिंग्स,रॅाकी और रानी की प्रेम कहानी,ब्रह्मास्त्र,RRR,गंगूबाई काठियावाड़ी। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों के नाम हैं-ब्रह्मास्त्र,शमशेरा, लव रंजन की कॅामेडी फिल्म के साथ और भी कई प्रोजेक्ट की घोषणा जल्द होगी।


Click it and Unblock the Notifications