..................... Ranbir Kapoor and Alia Bhatt leaked pics from set of Brahmastra - Hindi Filmibeat

Leaked PICS: गुस्से में बैठी हैं आलिया भट्ट और अपने फोन में व्यस्त हैं रणबीर कपूर!

Recommended Video

Ranbir Kapoor IGNORES Alia Bhatt at Brahmastra set; Here's Why | FilmiBeat

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के नए और सबसे पॉपुलर कपल बन चुके हैं। दोनों ने समय समय पर अपने प्यार का इजहार किया है। लिहाजा, फैंस भी इनकी तस्वीरों के लिए उत्साहित रहते हैं। लेकिन ब्रह्मास्त्र के सेट से आलिया- रणबीर की ऐसी तस्वीर बाहर आई, जिसे देखकर फैंस परेशान हो सकते हैं। इस तस्वीर में आलिया कुछ परेशान दिख रही हैं, जबकि रणबीर अपने फोन में व्यस्त हैं।

ओवरसीज में भी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का बुरा हाल- जानें कलेक्शन

बुल्गेरिया में शूट के बाद अब ब्रह्मास्त्र की शूटिंग मुंबई में हो रही है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक एक्शन- एडवेंचर फिल्म है। ये फिल्म पहले 2019 के 15 अगस्त पर रिलीज़ हो रही थी लेकिन अब ये फिल्म 2019 के क्रिसमस पर रिलीज़ हो रही है। सच कहा जाए तो रणबीर- आलिया की जोड़ी की वजह से फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है।

Brahmastra

आलिया को समय समय पर रणबीर की फैमिली नीतू कपूर और ऋषि कपूर के साथ भी देखा जाता है। वहीं, एक इवेंट के दौरान रणबीर ने आलिया के साथ अपने रिलेशन पर हामी भी भरी है। हालांकि कुछ इसे फिल्म प्रमोशन का हिस्सा भी मान रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल है। यह एक फ्रैंचाइजी होगी। करण जौहर ने कहा कि, 2019 में पहली फिल्म रिलीज हो जाएगी। उसके बाद.. दो- दो सालों के गैप पर बाकी दो फिल्में रिलीज होगीं। बॉलीवुड में पहली बार ऐसा होने जा रहा है.. जब एक फिल्म तीन पार्ट (trilogy) में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X