Ranbir Kapoor- आलिया भट्ट अच्छी मां हैं या अच्छी पत्नी? रणबीर कपूर का जवाब कर देगा हैरान!

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जब से शादी हुई है लोग लगातार उनको लेकर बातें करते हैं और ये दोनों भी एक दूसरे को लेकर कई खुलासे कर रहे हैँ। रणबीर कपूर काफी मुखर हैं ये बात तो सभी जानते हैं। यही कारण है कि हाल ही में उन्होने आलिया भट्ट को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल रणबीर कपूर से इस दौरान ये सवाल पूछा गया था कि आलिया भट्ट एक अच्छी पत्नी हैं या फिर एक अच्छी मां हैं।
इसके बाद रणबीर कपूर का जवाब खबरों का हिस्सा है। रणबीर कपूर ने कहा कि, वह 'दोनों में कमाल हैं', लेकिन एक पत्नी की तुलना में 'बेहतर मां' हैं। इसके बाद उनका बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह से इसपर रिएक्शन दे रहे हैं।
इस दौरान रणबीर कपूर ने और भी कई खुलासे किए और बताया कि वो अच्छी तरह से जान गए हैं कि बच्ची को दूध पिलाने के बाद डकार कैसे दिलाई जाती है। इस दौरान अभिनेता निर्देशक लव रंजन के साथ अपनी फिल्म तू झूठा मैं मक्कार के प्रमोशन को लेकर मौजूद थे।
इसके बाद फैंस इसको लेकर आलिया भट्ट के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं जो कि अब तक नहीं आया है। आलिया भट्ट ने राहा को जन्म दिया था और इसके बाद से दोनों के परिवार काफी खुश हैं।
वर्कफ्रंट पर काफी जल्दी आलिया भट्ट अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर खबरों का हिस्सा बनेंगी। जबकि रणबीर कपूर की फिल्म इस वक्त थिएटर्स में लगी हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और आने वाले समय में कमाल का काम करेगी।


Click it and Unblock the Notifications