Pics: रणबीर कपूर की मिसेज़ आलिया भट्ट, सिंदूर लगवाते हुए यूं खिलखिलाईं, बालकनी में इसलिए लिए सात फेरे

आखिरकार वो तस्वीरें बाहर आ चुकी हैं जिनका फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें। जी हां, कपूर खानदान में एक और बहू का स्वागत हो चुका है और आलिया भट्ट अब ऋषि कपूर - नीतू कपूर की बहू और रिद्धिमा कपूर साहनी, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर की भाभी, तैमूर और जेह की मामी बन चुकी हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने आज रणबीर कपूर के अपार्टमेंट वास्तु में सात फेरे लिए और अब आलिया भट्ट ने एक प्यारी से नोट के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

ranbir-kapoor-alia-bhatt-dreamy-wedding-pictures-alia-bhatt-beams-as-ranbir-puts-sindoor

ये तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा - आज, अपने दोस्तों और परिवारों के बीच, हमारे घर के सबसे प्यारे कोने, हमारी बाल्कनी में हमने सात फेरे लिए। इस बाल्कनी में हमने अपने रिश्ते के पांच साल बिताए हैं। इतनी सारी यादें जमा करने के बाद अब हम एक साथ ढेर सारी खूबसूरत यादें बनाने के लिए उत्साहित हैं। वो यादें जो खुशी, हंसी, सुकून, शांति, साथ में फिल्म देखने और चाईनीज़ खाने, छोटे मोटे झगड़ों में बंधी होंगी। हमारी ज़िंदगी के सबसे सुनहरे पल में शामिल होने के लिए और हमेशा हमें प्यार देने के लिए शुक्रिया। - रणबीर और आलिया।

बेहद निजी समारोह

बेहद निजी समारोह

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेहद निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। ये शादी रणबीर कपूर के घर वास्तु में हुई जहां वो आलिया भट्ट के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे।

केवल परिवार और खास दोस्त

केवल परिवार और खास दोस्त

इस शादी में केवल दोनों परिवार और कुछ बेहद खास दोस्त शामिल हुए। वैसे भी कपूर और भट्ट खानदान इतना बड़ा है, इसलिए शादी को बेहद निजी पारिवारिक समारोह रखा गया।

पांच साल से डेट

पांच साल से डेट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को पांच साल से डेट कर रहे हैं। दोनों का रिलेशनशिप शुरू हुआ था उनकी पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ और ब्रह्मास्र की रिलीज़ से पहले ही दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

चूड़े की रस्म और सिंदूरदान

चूड़े की रस्म और सिंदूरदान

रणबीर कपूर का पूरा परिवार, बारात लेकर, राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के घर से निकला और बारात रणबीर कपूर के घर वास्तु पर पहुंची। आज ही सुबह आलिया भट्ट के चूड़े की रस्म की गई और इसके बाद रणबीर और आलिया ने मुहुर्त के हिसाब से सात फेरे लिए।

फैन्स और दोस्त दे रहे हैं बधाई

फैन्स और दोस्त दे रहे हैं बधाई

फैन्स और दोस्त रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी की बधाई दे रहे हैं। सफेद जोड़े में दोनों बेहद शानदार लग रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने दिया आशीर्वाद

अमिताभ बच्चन ने दिया आशीर्वाद

अमिताभ बच्चन इस शादी में शरीक नहीं हुए लेकिन उन्होंने रणबीर और आलिया को सोशल मीडिया के ज़रिए आशीर्वाद ज़रूर दिया। इससे पहले, रणबीर के बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी ने भी ब्रह्मास्त्र का एक गाना रिलीज़ किया और दोनों को शादी का तोहफा दिया।

शादी मुबारक

शादी मुबारक

हमारी ओर से भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी की ढेर सारी बधाई। अब बस उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र का इंतज़ार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X