रणबीर कपूर - आलिया भट्ट ने शादी से ठीक पहले ये काम किया, फेरों के बाद रो पड़े रणबीर: आलिया ने सुनाए किस्से

कॉफी विद करण एक बार फिर नए सीज़न के साथ वापसी कर चुका है। इस नए सीज़न के साथ ही सीज़न के पहले मेहमान, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने कॉफी विद करण सीज़न 7 की धमाकेदार शुरूआत की। 1 घंटे के एपिसोड में रणवीर और आलिया ढेर सारी बातें और किस्सों के साथ तैयार दिखे। लेकिन एक बात के ज़िक्र के बिना ये एपिसोड अधूरा था - आलिया की शादी।

आलिया भट्ट ने अपनी और रणबीर कपूर की शादी के ढेर सारे किस्से इस शो पर सुनाए। सबसे मज़ेदार था, इस शादी से रणवीर सिंह का जुड़ा होना। आलिया ने बताया कि शादी की तैयारियों के दौरान वो रणवीर के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रही थीं। तो सेट पर जब शादी से जुड़ी शॉपिंग का सामान या ज्वेलरी आती थी तो रणवीर भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे।

ranbir-kapoor-alia-bhatt-did-this-just-before-their-wedding-ranbir-kapoor-cried-after-pheras-details

आलिया ने बताया कि मेरे मेंहदी और हल्दी के कंगन तो रणवीर ने रिजेक्ट भी कर दिए थे और करण को कहा कि ये बड़े हैं, दूसरे मंगवाने चाहिए। इस शादी के बारे में आलिया ने और भी कुछ बेहद प्यारे और मज़ेदार खुलासे किए।

शादी के पहले कहा गुड बाय

शादी के पहले कहा गुड बाय

आलिया ने बताया, शादी से ठीक पहले, उन्होंने और रणबीर कपूर ने एक साथ लंच किया और ये लंच खास था क्योंकि बॉयफ्रेंड - गर्लफ्रेंड के तौर पर ये उनका आखिरी लंच था। दोनों ने एक दूसरे को बॉयफ्रेंड - गर्लफ्रेंड के तौर पर गुड बाय कहा और फिर सात फेरे लेने मंडप पहुंच गए।

इमोशनल हो गए रणबीर

इमोशनल हो गए रणबीर

करण जौहर ने बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर को कभी भी रोते नहीं देखा है। जब उन्होंने शादी में देखा कि रणबीर की आंखों में आंसू हैं तो वो हैरान रह गए। उन्होंने आस पास देखा, हर कोई इमोशनल था। आलिया की बहन शाहीन रो रही थीं, उनकी दोस्त आकांक्षा रो रही थीं। करण जौहर ने बताया कि वो खुद भी इमोशनल होकर रोने लगे।

मज़े लेती दिखीं आलिया

मज़े लेती दिखीं आलिया

ये सुनकर आलिया भट्ट काफी मज़े लेती दिखीं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि सब इतने इमोशनल क्यों थे। क्योंकि मैं अपने घर में ही शादी कर रही थी। मैं उस घर में काफी समय से रह रही थीं। मुझे सात फेरे लेकर वहीं रहना था। मुझे कहीं शिफ्ट नहीं होना था।

महेश भट्ट का मज़ेदार कमेंट

महेश भट्ट का मज़ेदार कमेंट

करण जौहर ने बताया कि शादी के दौरान, महेश भट्ट ने एक मज़ेदार कमेंट किया। उन्होंने आलिया की दोस्तों को देखते हुए कहा कि ये सारी इतने अजीब चेहरे बनाकर क्यों बैठी हैं। ये सुनकर आलिया हैरान रह गईं। फिर उन्होंने अपनी दोस्तों को डिफेंड करते हुए कहा वो सब बस खुश थे। करण जौहर ने बताया कि पूजा भट्ट ने भी महेश भट्ट को डांट लगाते हुए कहा, ऐसा कुछ नहीं है। हर कोई नॉर्मल है।

ध्यान से सुना एक एक मंत्र

ध्यान से सुना एक एक मंत्र

रणबीर की आदत के बारे में बात करते हुए आलिया ने बताया कि वो बहुत पूजा पाठ वाले इंसान हैं। शादी के दौरान भी वो एक एक रस्म, एक एक मंत्र सुन रहे थे और समझ रहेे थे। यहां तक कि उन्हें जो नहीं समझ आ रहा था, वो रूक रूक कर पंडित जी से पूछ भी रहे थे।

आलिया को जल्दी खत्म करनी थी शादी

आलिया को जल्दी खत्म करनी थी शादी

आलिया ने बताया कि उन्हें शादी जल्दी खत्म करनी थी क्योंकि उन्हें डूबते सूरज के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवानी थीं और उनकी डिमांड को ध्यान में रखते हुए पंडित जी जल्दी जल्दी पूजा भी करवा रहे थे। लेकिन रणबीर ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आलिया को कुछ समझाइए।

14 अप्रैल को लिए सात फेरे

14 अप्रैल को लिए सात फेरे

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए। उन्होंने रणबीर कपूर के घर वास्तु में ही अपनी शादी की रस्में पूरी की और ये केवल घरवालों के लिए निजी समारोह था। इसके कुछ महीनों बाद हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है। फैन्स, कपूर जूनियर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X