Raha Birthday: रणबीर आलिया की बेटी के पहले बर्थडे पर उमड़ा पूरा कपूर-भट्ट परिवार, साथ लाए इतने सारे गिफ्ट्स

Raha Kapoor 1st Birthday: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर का आज यानी 6 नवंबर को पहला जन्मदिन है। इस मौके पर आलिया ने सबसे पहले अपनी बेटी की एक झलक दिखाई, जिसमें उनके नन्हें से हाथ केक पर नजर आ रहे हैं।
आलिया ने अपनी बेटी की फोटोज को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि हमारी खुशी, हमारी जिंदगी और हमारी रोशनी... ऐसा लगता है जैसे कि ये कल की ही बात हो, हम ये गाना तुम्हारे लिए बजा रहे थे, जब तुम मेरे पेट के अंदर से लात मार रही थीं। मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती कि हम कितने भाग्यशाली हैं तुम्हें पाकर। तुम हमारे हर दिन को एक केक की तरह यमी और स्वादिष्ट बना देती हो। बेबी टाइगर हैप्पी बर्थडे... हम प्यार से भी ज्यादा तुम्हें प्यार करते हैं।
आलिया की इस पोस्ट पर लोगों का प्यार उमड़ आया है और सभी राहा को बर्थडे विश कर रहे हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने मूल रूप से यह संदेश अपने हैंडल पर लिखा था और इसे उनकी मां नीतू कपूर ने दोबारा इसे साझा किया है। वहीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी पोती राहा कपूर के लिए इंस्टा स्टोरी पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं साझा की हैं।
रणबीर कपूर के घर में राहा के जन्मदिन की पार्टी हुई और इस मौके पर कई सेलेब एक्टर के घर पहुंचे। इस बर्थडे पार्टी में मासी शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट, नाना महेश भट्ट , नानी सोनी राजदान , बुआ करीना कपूर, करिश्मा कपूर, भाई तैमूर अली खान, जेह अली खान और दादी नीतू कपूर शामिल हुई।
रणबीर आलिया ने वास्तु हाउस के बाहर खड़े फोटोग्राफर्स के बीच राहा का केक कटवाया, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में रणबीर कूपर के केयरटेकर केक लेकर पैपराजी के पास पहुंचते हैं और सभी राहा को बर्थडे विश करते हुए केक कट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

