रणबीर-आलिया ने दिखाया बेटी राहा का चेहरा, नीली आखों वाली बच्ची को देख हर कोई बोला- किसी की नजर ना लगे

Ranbir Alia Daughter Raha Face Revealed: क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है। रणबीर आलिया ने साल भी की बच्ची की चेहरे पहली बार फैंस को दिखाया हैं। कपूर खानदान का क्रिसमस लंच दशकों से चला आ रहा है। ऐसे में इस स्पेशल दिन पर रणबीर आलिया ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है।
कपल बेटी को गोद में लिए पैपराजी के सामने आया और बेटी का सभी के रू-ब-रू करा दिया। कपल बेटी को गोद में लिए पैपराजी के सामने आया और बेटी का सभी के रू-ब-रू करा दिया। राहा की तस्वीरों का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे हालांकि रणबीर आलिया बेटी की तस्वीरों को सही समय पर ही रीवील करना चाहते थे जिसका उन्होंने फैंस से वादा भी किया था।
राहा की पहली तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। इसके साथ ही ये क्यूट बच्ची पल भर में ही सोशल मीडिया सेंसेशन बनी दिखाई दे रही है। राहा कपूर की आखों का रंग नीला है। ऐसे में फैंस का कहना है कि वो अपनी बुआ करीना-करिश्मा पर गई हैं। तो वहीं कुछ लोग राहा को पहली नजरे देखते ही ऋषि कपूर का फीमेल वर्जन बता रहे हैं।
पापा रणबीर कपूर की गोद में राहा इस दौरान काफी खुश और क्यूट दिखाई दे रही थीं। दो चोटियां बनाए राहा कपूर फेयरी फ्रॉक में गजब की क्यूट लग रही थीं। इसके साथ ही आलिया ने बेटी को अपनी तरह रेड फुटवीयर्स पहनाए हुए थे।
बता दें कि हर साल कपूर फैमिली क्रिसमस के दिन साथ में लंच करती है। इस लंच में पूरा का पूरा कपूर खानदान एक साथ दिखाई देता है और खूब इंजॉय करते हुए क्रिसमस सेलिब्रेट करता है। इस बार कपूर खानदान के इस क्रिसमस लंच की जान राहा कपूर ही रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications














