बेटी को ऐसे गोद में लिए बैठी थी आलिया पीछे से संभाल रहे थे रणबीर, पहली बार दिख गया राहा का चेहरा!

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Daughter: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की तस्वीरों को फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फैंस की तमाम एक्साइटमेंट के बीच भी रणबीर-आलिया ने अभी तक अपने बेटी का चेहरे रिवील नहीं किया था। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी को गोद में लिए बैठे हैं और उनकी क्यूट सी बेटी का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है।
रणबीर आलिया की है कार्टून फोटो
दरअसल, इससे पहले आपके अरमान सातवें आसमान पर पहुंचे। हम आपको बता दें कि ये रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक्चुअल तस्वीर नहीं है बल्कि ये इस स्टार्स का कार्टून है जिसे अमूल ने शेयर करते हुए उन्हें बधाईयां दी हैं। बता दें कि अमूल ने ये पोस्ट रणबीर आलिया की बेटी की जन्म ही किया था।
अमूल ने दी थी बधाई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को सबसे प्यारी बधाई मिली थी अमूल की तरफ से। अमूल ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में रणबीर और आलिया के परिवार बढ़ने पर एक प्यारा सा कार्टून उन्हें डेडिकेट किया। इस कार्टून में रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ दिखाई दे रहे थे।
यही ही अमूल का अनोखा तरीका
अमूल अक्सर सेलेब्स को ऐसा की कार्टून के जरिए बधाईयां और शुभकामनाएं देता रहता है। ऐसे में अमूल ने रणबीर आलिया का कार्टून भी बना दिया है। इस कार्टून को देखकर लगता है कि जैसे इसे हॉस्पिटल सीन पर रीक्रिएट किया गया है। तस्वीर में आलिया हॉस्पिटल बेड पर बेटी राहा को गोद में लिए बैठी दिखाई दे रही हैं और वहीं रणबीर कपूर अपनी दोनों लकी गर्ल्स की बैक बने नजर आ रहे हैं।
राहा के नाम का मतलब
गौरतलब है कि राहा कपूर का नामकरण दादी नीतू कपूर ने किया है। राहा का मतलब है होता है दिव्य पथ। यानि कि अलौकिक। आलिया भट्ट ने जब अपनी बेटी का नाम बताया तो साथ ही में इसका मतलब भी बताया। आलिया ने जहां राहा का शुद्ध रूप में अर्थ बताया वहीं उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि किसी भाषा में राहा का मतलब खुशी है तो किसी में सुकून और बेटी को गोद में लेते ही उन्हें ये सब कुछ महसूस हुआ।


Click it and Unblock the Notifications