..................... Ranbir kapoor alia bhatt daughter raha kapoor face look like rishi kapoor netizens says rishi kapoor rebirth female version - Hindi Filmibeat

फीमेल ऋषि कपूर... राहा की पहली तस्वीरें देख लोग बोले- कपूर खानदान में ऋषि कपूर का पुनर्जन्म

Raha Kapoor Face Revealed

Raha Kapoor Face Revealed: सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए बेटी राहा का चेहरा दिखा दिया है। कपूर फैमिली क्रिसमस लंच के लिए रणबीर कपूर आलिया के साथ बेटी राहा को गोद में लिए पैपराजी के सामने आए और बेटी के साथ जमकर पोज दिए।

राहा के चेहरे की पहली तस्वीरें और वीडियो सेकेंडों में सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इसके साथ ही नेटिजंस इस नन्ही सी बच्ची की मासूमीयत और क्यूटनेस पर दिल हार रहे हैं। कमेट सेक्शन में राहा की तस्वीरों पर कमेंट करने वालों की बाढ़ सी आ गई है।

ये क्यूट बच्ची पल भर में ही सोशल मीडिया सेंसेशन बनी दिखाई दे रही है। राहा कपूर की आखों का रंग नीला है। ऐसे में फैंस का कहना है कि वो अपनी बुआ करीना-करिश्मा पर गई हैं। तो वहीं कुछ लोग राहा को पहली नजरे देखते ही ऋषि कपूर का फीमेल वर्जन बता रहे हैं। कुछ लोगों ने यहां तक लिख दिया कि कपूर खानदान में ऋषि कपूर का पुनर्जन्म। इसके साथ ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "फीमेल ऋषि कपूर।"

बता दें कि हर साल कपूर फैमिली क्रिसमस के दिन साथ में लंच करती है। इस लंच में पूरा का पूरा कपूर खानदान एक साथ दिखाई देता है और खूब इंजॉय करते हुए क्रिसमस सेलिब्रेट करता है। इस बार कपूर खानदान के इस क्रिसमस लंच की जान राहा कपूर ही रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X