Holi 2024: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने पड़ोसियों के साथ खेली जबरदस्त होली, राहा कपूर ने भी खूब मस्ती

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Holi 2024: बॉलीवुड सेलेब्स होली के मौके पर पूरी तरह से रंगों की मस्ती में चूर दिखाई दे रहे हैं। इसी बीत रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के होली सेलिब्रेशन की झलकियां भी सामने आ चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने दोस्तों और पड़ोसियों के साथ होली का जश्न मनाया।
कुछ सेलेब्स ने अपने रंगों के इस त्योहार की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। तो वहीं कुछ की झलकियां पैपराजी ने शेयर की है। इन्हीं में से एक है आलिया और रणबीर कपूर की होली। इस कपल ने अपने पड़ोसियों के साथ होली का त्योहार मनाया।
इस वीडियो में एक औरत ने रणबीर को पिंक कलर का गुलाल लगाया, जिसके बाद रणबीर ने भी उन्हें गुलाल लगाया। इतना ही नहीं रणबीर के साथ आलिया को भी गुलाल लगाया। इस दौरान व्हाइट ड्रेस में राहा की भी झलक देखने को मिल रही है।
होली के मौके पर आलिया भट्ट इंस्टा ग्राम स्टोरी पर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने इंस्टा स्टोरी पर होली का एक वीडियो शेयर किया था।
इस कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को लेकर खबर है कि वह जल्द नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे, जिसके लिए एक्टर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में वह श्रीराम के रोल में नजर आएंगे। तो वहीं आलिया भट्ट जल्द फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications