300 करोड़ खर्च करने के बाद भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की अधूरी फिल्म, जमकर उड़ रहा मजाक
23 दिसंबर 2016 को अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र का ऐलान हुआ। इस फिल्म की खासियत थी इसकी स्टारकास्ट। पहली बार पर्दे पर पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री देखने को मिलती। फिल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन व नागार्जुन जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे।
ब्रह्मास्त्र के ऐलान को 7 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन आज भी फिल्म की रिलीज डेट का कुछ अता पता नहीं है। ऐसे में फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब खिंचाई भी की। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कई बार शुरू हुई और कई बार अटकी। पिछले साल कोरोना की वजह से लटकी तो इससे पहले भी स्टारकास्ट के शेड्यूल की वजह से देरी हुई।

हालांकि ब्रह्मास्त्र के ऐलान के 7 सालों बाद भी फिल्म का कुछ पता नहीं है कि कब तक ये पर्दे पर रिलीज होगी। कोरोना जैसे माहौल के बाद इस फिल्म पर मुसीबतें बढ़ती जा रही है। 300 करोड़ खर्च करने के बाद भी ब्रह्मास्त्र फिल्म अधर में लटकी है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने ब्रह्मास्त्र को लेकर खूब मजाक बनाया। फैंस ने तो 7 साल पुरानी रणबीर और आलिया की तस्वीर भी शेयर की, जब और अब में दोनों के लुक में भी कितना बदलाव आ गया है।

तरण आदर्श का ट्वीट वायरल हुआ
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 23 दिसंबर 2016 को फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर ट्वीट किया था। इस 7 साल पुराने ट्वीट को एक बार फिर ट्विटर पर रिट्वीट किया गया। फैंस ने अलग अलग तरह से रिएक्ट किया।

कब आएगा ब्रह्मास्त्र फिल्म का अपडेट
फैंस ने ब्रह्मास्त्र के बनने की तुलना लाइट ईयर से कर डाली। साथ ही फैंस ने मांग की कि वह ब्रह्मास्त्र फिल्म का जल्द ही अपडेट दें। अब देखना ये है कि मेकर्स कब इस फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी फैंस से शेयर करते हैं।

खूब उड़ा मजाक
एक यूजर ने लिखा, मैं तब कॉलेज में था जब इस फिल्म से ये तस्वीर सामने आई कि स्टार्स ने ब्रह्मास्त्र पर काम शुरू कर दिया है। मैंने तो कुछ तरक्की कर ली है लेकिन इस फिल्म का कुछ नहीं हुआ।

ब्रह्मास्त्र के ऐलान को 7 साल
ब्रह्मास्त्र के ऐलान को 7 साल हो चुके हैं। अभी तक ब्रह्मास्त्र की कंफर्म रिलीज डेट के बारे में हम कुछ नहीं जानते हैं। हमें नहीं पता कि फिल्म का काम भी पूरा हुआ है कि नहीं।

ब्रह्मास्त्र का फनी मीम
फैंस ने फनी मीम्स भी इस फिल्म को लेकर शेयर किए। फैंस ने चार बुजूर्गों की थिएटर में फिल्म देखते हुए की तस्वीर शेयर की। इस पर कैप्शन में लिखा, ये रणबीर कपूर के फैंस है जो थिएटर में ब्रह्मास्त्र देख रहे हैं।

अभी तो और चलेगा
ब्रह्मास्त्र से इस तरह के ढेर सारे फनी मीम्स छाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications