2019 की सबसे धमाकेदार फिल्म.. तैयारी शुरु.. यहां देंखे FIRST LOOK
Recommended Video

साल 2018 की शुरुआत हो चुकी है.. लेकिन बॉलीवुड 2019 की तैयारियों में भी लग चुका है। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं धर्मा प्रोडक्शन के अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र की। बॉलीवुड में पहली बार ऐसा होने जा रहा है.. जब एक फिल्म तीन पार्ट (trilogy) में रिलीज होगी। यह करण जौहर की महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है।
'सलमान या कैटरीना कैफ की वजह से हिट नहीं हुई टाईगर जिंदा है..'
हाल ही में करण जौहर ने फिल्म के दोनों सितारे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर की है.. जहां दोनों फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ कुछ बातें करते दिख रहे हैं।

बता दें, फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग फरवरी से इजरायल में शुरु की जाएगी। यह फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। करण जौहर ने कहा कि, 2019 में पहली फिल्म रिलीज हो जाएगी। उसके बाद.. दो- दो सालों के गैप पर बाकी दो फिल्में रिलीज होगीं। यह मेरे लिए सबसे अहम प्रोजेक्ट है। हम इस पर काफी मेहनत कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications