Pics: रणबीर कपूर - आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्र रिलीज़ से पहले किए महाकाल के दर्शन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को प्रमोट करने में पूरा ज़ोर लगा रहे हैं और फिल्म की रिलीज़ से पहले, रणबीर और आलिया फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। फिल्म में रणबीर कपूर, शिवा नाम के एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो अग्नि अस्त्र है।
ब्रह्मास्त्र एक मल्टी वर्स फिल्म कही जा रही है जो अस्त्रों की दुनिया में लेकर जाएगी। फिल्म में कई बड़े एक्टर्स अलग अलग अस्त्रों की रक्षा कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय, दिव्येंदु शर्मा, शाहरूख खान जैसे बड़े बड़े नाम जुड़े हुए हैं।

कुछ दिन पहले ही रणबीर, आलिया और अयान ने ब्रह्मास्त्र की पूरी टीम के साथ पहली बार पूरी फिल्म देखी। फिल्म सेेंसर बोर्ड से U सर्टिफिकेट के साथ पास कर दी गई है। माना जा रहा है कि फिल्म का बजट 410 करोड़ है और ये आठ साल में बनकर तैयार हुई है। ब्रह्मास्त्र की सफलता पर इस समय पूरी इंडस्ट्री की उम्मीदें टिकी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications