एक दूजे के हुए रणबीर कपूर- आलिया भट्ट: सैफ अली खान के साथ पहुंची करीना, पगड़ी पहने दिखे महेश भट्ट- PICS
साल की मोस्ट अवेटेड शादी अब पूरी हो चुकी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब पति-पत्नी हैं। यह इंटिमेट शादी परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। शादी में करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करण जौहर, अयान मुखर्जी समेत कई नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त शामिल रहे। मुंबई के पाली हिल स्थित घर 'वास्तु अपार्टमेंट' में दोनों के पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए।
Recommended Video
शादी के बाद रणबीर-आलिया सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने जाएंगे। उससे पहले आज शाम 7 बजे कपल मीडिया के सामने आएंगे।। शादी के बाद यह आलिया-रणबीर की पहली झलक होगी।

खबरों की मानें तो रणबीर-आलिया की शादी अगले महीने OTT पर स्ट्रीम की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90-110 करोड़ रुपए में एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म को इस शादी के राइट्स बेचे गए हैं।
कोई शक नहीं कि रणबीर- आलिया की पहली झलक पाने के लिए फैंस भी बेताब हैं। बता दें, शादी में दोनों परिवारों से कुल 40 से 50 लोग ही शादी में पहुंचे।

रणबीर- आलिया की शादी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज मुंबई के पाली हिल स्थित अपने घर 'वास्तु अपार्टमेंट' में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी किया।शादी में शामिल होने के लिए नीतू कपूर, रिद्धिमा, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा समेत सभी करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे।

पहुंची सोनी राजदान
बता दें,'वास्तु अपार्टमेंट' के 11वें फ्लोर पर रणबीर-आलिया की शादी की रस्में पूरी हुईं। इसी बिल्डिंग के 5वें फ्लोर पर आलिया और 7वें फ्लोर पर रणबीर रहते हैं।

अयान मुखर्जी
शादी में पहुंचे अयान मुखर्जी। अपनी शादी को सुपर सीक्रेट बनाए रखने के लिए दोनों ही कलाकारों और उनके परिवार की तरफ से सुरक्षा काफी कड़े इंतजाम किए हैं।

नव्या नवेली नंदा
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी में नव्या नवेली नंदा भी पहुंची हैं। वह निखिल नंदा और श्वेता बच्चन की बेटी हैं। नीले और पीले रंग के आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

लड़की वाले
पगड़ी डाले दिखे आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट और भाई राहुल भट्ट। यह तस्वीर राहुल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

करीना कपूर खान
शादी में सैफ अली खान के साथ पहुंची करीना कपूर खान। जबकि तैमुर और जेह कुछ देरी के बाद वेन्यू में पहुंचे।

शादी का जश्न
रिपोर्ट्स की मानें तो यहां दुल्हा-दुल्हन के लिए स्पेशल मेन्यू रखा गया है। आलिया के लिए वीगन बर्गर और रणबीर के लिए सुशी काउंटर लगवाया गया। दिल्ली के शेफ शादी के लिए खास चिकन, मटन, दाल मखनी, पनीर टिक्का, रोटी और तंदूरी डिश बना रहे हैं।

ग्रैंड रिसेप्शन
रिपोर्ट्स की मानें तो 16 तारीख ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल होंगे। सभी को आमंत्रण भेजा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











