नन्हीं सी Raha Kapoor ने अमीरी में शाहरुख खान को भी दिया पछाड़, इस मामले में तो अमिताभ भी रह गए पीछे!

Ranbir Alia House: बॉलीवुड के फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया घर आखिरकार बनकर तैयार हो गया है। यह आलीशान घर मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक पाली हिल, बांद्रा में बना है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बंगले की कीमत करीब ₹250 करोड़ है, जिससे यह भारत का सबसे महंगा सेलिब्रिटी घर बन गया है।
मन्नत और जलसा को छोड़ा पीछे
अब तक शाहरुख खान का बांद्रा स्थित बंगला 'मन्नत' सबसे महंगा माना जाता था, जिसकी कीमत करीब ₹200 करोड़ है। वहीं अमिताभ बच्चन का बंगला 'जलसा' की कीमत करीब ₹120 करोड़ रुपए बताई जाती है। लेकिन रणबीर और आलिया का नया घर अब इन सभी से आगे निकल चुका है।
दादी के नाम पर रखा गया बंगले का नाम
इस नए बंगले का नाम रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। यह प्रॉपर्टी पहले कपूर परिवार की विरासत थी। पहले राज कपूर और उनकी पत्नी इस घर में रहते थे, बाद में यह घर ऋषि कपूर और नीतू कपूर को मिला। अब इसे रणबीर और आलिया को सौंपा गया है।
बेटी राहा के नाम रजिस्टर्ड है प्रॉपर्टी
इस घर की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी प्रॉपर्टी रणबीर और आलिया की बेटी राहा कपूर के नाम रजिस्टर्ड करवाई गई है। यानी अब ये घर राहा की कानूनी संपत्ति बन चुकी है।
कब शिफ्ट होंगे रणबीर-आलिया?
हालांकि अभी कपल ने यह नहीं बताया है कि वे अपने नए घर में कब शिफ्ट होंगे। खबरों की मानें तो अंदरूनी सजावट (इंटीरियर वर्क) का थोड़ा काम अभी बाकी है। उम्मीद है कि साल के अंत तक रणबीर और आलिया अपने नए ड्रीम होम में रहने लगेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











