पापा के लिए अकबर बनें रणबीर कपूर

By Priya Srivastava

Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर दर्शकों के साथ साथ अपने परिवारवालों का दिल जीतने में भी उस्ताद हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसे ही उपाय की तलाश की है, जिसमें वह अपने पापा ऋषि कपूर को एक खास गाने के माध्यम से अपना प्यार व सम्मान दर्शा रहे हैं। मनमोहन देसाई की सुपरहिट फिल्म अमर अकबर एंथनी ऋषि कपूर की हिट फिल्मों में से एक रही है।

इस फिल्म के गाने आज भी दर्शकों को बेहद लुभावने लगते हैं। लोग आज भी उस फिल्म के गीतों को सुनना चाहते हैं। यही वजह है कि रनबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म चिल्लर पार्टी में अपने पिताजी को सम्मान देते हुए उस फिल्म के गीत परदा है परदा है..गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं। इस गाने की शूटिंग हाल ही में गोरेगांव फिल्म सिटी में हुई।

रणबीर के इस कव्वाली सीक्वेंस को देख कर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि उन्होंने इसमें शानदार अभिनय किया है। गौरतलब है कि इस फिल्म की कहानी गलियों के बच्चों पर आधारित है। जिसमें रणबीर कपूर बिल्कुल अलग रूप में नजर आयेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X