अजय देवगन - रणबीर कपूर की पापा - बेटे वाली फिल्म को लगा पहला झटका, लीक और POSTPONED!
ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि लव रंजन और अजय देवगन, रणबीर कपूर के साथ मिलकर एक धमाकेदार फिल्म पर काम कर रहे हैं जहां रणबीर कपूर बेटा बनेंगे और अजय देवगन पापा।
इस फिल्म की कास्टिंग और प्लॉट दोनों ही दिलचस्प लग रहा था लेकिन हाल ही में फिल्म को लेकर कुछ अफवाहें सामने आईं। इनमें से एक अफवाह ये थी कि ये फिल्म काफी हद तक शेक्सपियर के प्ले मैकबैथ या विशाल भारद्वाज की मकबूल जैसी होगी।

हालांकि फिल्म की टीम ने इस अफवाह को नकारते हुए कहा कि ये सच है कि अजय देवगन और रणबीर कपूर पापा - बेटे की जोड़ी बने हैं लेकिन उनकी केमिस्ट्री शानदार और देखने लायक होगी।
लेकिन ताज़ा खबर ये है कि फिलहाल फिल्म पोस्टपोन की जा चुकी है। कारण किसी को ज़्यादा पता नहीं है। रणबीर कपूर फिलहाल ब्रहास्त्र पर काम कर रहे हैं और इसके बाद यशराज फिल्म्स की शमशेरा पर काम शुरू कर देंगे।
वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन, टोटल धमाल के अलावा आकिव अली की दे दे प्यार दे कर रहे हैं जिसके बाद वो बोनी कपूर की शमशेर राणा बायोपिक और तानाजी बायोपिक पर काम शुरू करेंगे।
लव रंजन की फिल्म इस साल दिसंबर में शुरू होने वाली थी लेकिन फिलहाल ये फिल्म अगले साल अप्रैल से पहले शुरू नहीं हो पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications