First Pic: एक फिल्म, तीन सुपरस्टार्स, हो गया एलान - अजय देवगन, रणबीर कपूर और...
अजय देवगन, लव रंजन के प्रोडक्शन तले बन रही, आकिव अली की फिल्म में तबू और जिमी शेरगिल के साथ काम कर रहे हैं ये तो सबको पता है। वहीं हाल ही में लव रंजन ने रणबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताई थी।
और अब उन्हें अपनी फिल्म के लिए कास्टिंग के नाम पर रॉकेट बम मिल गया है। एक ही फिल्म में दो सुपरस्टार्स - अजय देवगन और रणबीर कपूर।

और इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है। रणबीर के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा कि वो टैलेंट का पावरहाउस है। उसके साथ काम करने में बहुत मज़ा आने वाला है।
वहीं रणबीर कपूर ने अजय देवगन के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं अजय की बहुत ज़्यादा इज़्जत करता हूं। उनके साथ काम करने का मौका, इस फिल्म से बेहतर मुझे नहीं मिलता।
गौरतलब है कि ये फिल्म रॉम कॉम होगी। इस साल, प्यार का पंचनामा सीरीज़ के डायरेक्टर लव रंजन ने सोनू के टीटू की स्वीटी के साथ 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है।
इसी के साथ ये भी तय हो चुका है कि लव रंजन रॉम कॉम फिल्मों के आधिकारकि तौर पर किंग हैं। उन्हें पता है कि दर्शक को क्या चाहिए।
याद दिलाते हैं आपको बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन रॉम कॉम -


Click it and Unblock the Notifications












